मम्मी सानिया मिर्ज़ा या पापा शोएब मलिक, किसके रास्ते पर चलेगा बेटा इजहान? हैरान हो जाएंगे आप

Sania Mirza: पिछले कुछ सालों में सानिया मिर्ज़ा ने कई बार सोशल मीडिया पर अपने इजहान की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं, जिनमें वह क्रिकेट बैट पकड़े नजर आते हैं या खेल के मैदान में होते हैं। इन पोस्ट्स ने फैंस के बीच यह सवाल जरूर खड़ा किया है कि क्या इजहान भी अपने पिता या मां की तरह स्पोर्ट्स की दुनिया में आएंगे?

इसके बाद एक सवाल यह भी है कि क्या इजहान अपने पिता शोएब मलिक की तरफ क्रिकेटर बनने का सपना रखते हैं। क्या सानिया मिर्ज़ा उनको क्रिकेटर बनाने चाहेंगी। इन सवालों का जवाब सानिया के एक बयान में झलकता है, जो एक बार उन्होंने दिया था।

sania mirza

एक इंटरव्यू में सानिया ने कहा था कि हम इजहान पर कुछ थोपना नहीं चाहते। वो जो चाहेगा, वही करेगा। हां, उसका झुकाव अभी खेलों की तरफ जरूर है, खासकर बैट-बॉल खेल में उसकी दिलचस्पी है।

Sania Mirza नहीं डालती दबाव

इस बयान से साफ होता है कि सानिया बेटे के करियर को लेकर बहुत स्पष्ट हैं कि वे उस पर किसी खेल के लिए जबरन दबाव नहीं डाल रही हैं। हालांकि, उनका यह भी मानना है कि एक एक्टिव और फिटनेस ओरिएंटेड लाइफस्टाइल जरूरी है। शोएब मलिक ने भी एक बार इजहान के लिए एक प्रतिक्रिया दी थी।

मलिक खुद क्रिकेटर हैं लेकिन इजहान से मुलाक़ात के दौरान वह फुटबॉल खेलते हैं। उन्होंने भी बेटे को खुली छूट दी है, वह जो चाहे खेल सकता है और उसे करियर के रूप में भी अपना सकता है। मलिक ने कहा था कि इजहान मुझसे कहता है कि मुझे आपके साथ फुटबॉल का एक पूरा मैच खेलना है।

इजहान के लिए यह अच्छी बात है कि उनको खेल विरासत में मिले हैं। सानिया मिर्ज़ा टेनिस से आती हैं और शोएब मलिक क्रिकेट से ताल्लुक रखते हैं। इन दोनों खेलों के अलावा भी इजहान किसी तीसरे गेम का चयन कर आगे बढ़ने का फैसला ले सकते हैं।

Sania Mirza डाल चुकी हैं फोटो

सानिया कई बार इजहान की क्रिकेट बैट के साथ तस्वीरें डाल चुकी हैं। एक तस्वीर में वो नेट्स में पिता के साथ नजर आये, वहीं दूसरी पोस्ट में वह टेनिस रैकेट लेकर पोज दे रहे थे। फैंस का कहना है कि इजहान को 'क्रिकेट-टेनिस हाइब्रिड स्टार' कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

इजहान की उम्र अभी सिर्फ 6 साल है, लेकिन इस उम्र में ही उनके पास दो-दो इंटरनेशनल एथलीट हैं, जो भविष्य में उनको गाइड कर सकते हैं। फ़िलहाल इजहान की उम्र 6 साल है, खेल के बारे में फैसला लेना के लिए अभी काफी समय बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+