सानिया मिर्ज़ा अचानक क्यों लौट आईं भारत? क्या छोड़ दिया है दुबई, खुल गया सबसे बड़ा राज़

Sania Mirza: सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा ने फैन्स को उस समय चौंका दिया, जब अचानक उनकी तरफ से एक अपडेट आया। इसमें उन्होंने बताया था कि मैं भारत में आ गई हूँ। फैन्स को उनके इस अपडेट ने सोचने पर मजबूर कर दिया।

इस बीच अब इस बारे में और जानकारी निकलकर सामने आई है। सानिया मिर्ज़ा वापस दुबई जाएंगी लेकिन कब तक ऐसा होगा, यह तय नहीं है। इस बारे में कुछ भी पता नहीं चला है लेकिन भारत आने का मकसद जरुर सामने आ गया है। उनके ही पोस्ट से इसका खुलासा हुआ है।

sania mirza

सानिया सबसे पहले दिल्ली आई थीं और बाद में बेंगलुरु होते हुए हैदराबाद तक का सफर तय कर लिया था। दिल्ली और बेंगलुरु किसी इवेंट के सिलसिले में वह गई थीं। इसके बाद हैदराबाद में वह अपने घर चली गईं। वहां से कुछ फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किये।

सबसे अहम फोटो उनके परेंट्स का था। सानिया के पिता इमरान मिर्ज़ा और नसीमा मिर्ज़ा की एनिवर्सरी थी। दोनों की शादी की सालगिरह का पोस्ट सानिया ने अपने इन्स्टाग्राम स्टोरी में लगाया। इससे साफ़ हुआ कि वह भारत में क्यों आई और क्या मकसद था। हालांकि इवेंट्स भी एक कारण था लेकिन माता-पिता की शादी की वर्षगाँठ भी अहम मौका था।

सानिया मिर्ज़ा ने हैदराबाद में अपनी बहन और परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। इसके भी कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर देखने को मिले हैं। उनकी स्टोरीज और पोस्ट फैन्स को काफी पसंद आते हैं। वह अपने समर्थकों से जुड़ी रहती हैं।

तलाक के बाद दुबई में रह रही सानिया मिर्ज़ा के साथ उनका बेटा रहता है। वह दुबई स्पोर्ट्स की एम्बेसडर भी हैं। दुबई में सानिया की टेनिस एकेडमी भी है। शोएब मलिक के साथ तलाक के बाद उनको फैन्स का काफी सपोर्ट मिला और यह अब भी लगातार जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+