सानिया मिर्ज़ा के बेटे का दांत है बिकाऊ, आखिर कितनी राशि में बेचना हुआ तय? क्यों आई बिकने की नौबत
Sania Mirza: सानिया मिर्ज़ा अपने बेटे से कितना प्यार करती है, यह किसी से छिपा नहीं है। सोशल मीडिया पर अक्सर इसकी झलक देखने को मिलती है। वह अपने बेटे के साथ कुछ तस्वीरें भी पोस्ट करती रहती हैं। फैन्स को भी माँ और बेटे के बीच यह प्रेम खासा पसंद आता है।
अपने बेटे इजहान की खट्टी-मिट्टी हरकतें सानिया अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। यूजर्स भी इन हरकतों को देखने के बाद खुद को मुस्कुराने से नहीं रोक पाते। इस बीच कुछ समय पहले कुछ अजीब हुआ था, इसे सानिया मिर्ज़ा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

दरअसल उनके बेटे इजहान ने अपना दांत बेचने के लिए एक प्लकार्ड पर कुछ ऐसा लिखा था, जिसे सानिया मिर्ज़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इजहान ने अपने दांत के बदले भारी रकम की मांग की थी और यह भारतीय करेंसी में भी नहीं थी।
इजहान ने दांतों की परी को अपना संदेश लिखा। इसमें कहा कि अगर आप मुझे 100 दिरहम देकर मेरा दांत रख लेंगी, तो मुझे ख़ुशी होगी। यह इतना फनी था कि सोशल मीडिया पर पढने वाले हर दर्शक ने क्यूट बताया। बता दें कि अभी के हिसाब से यूएई के 100 दिरहम भारतीय करेंसी में 2300 से ज्यादा रुपये होते हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में सानिया मिर्ज़ा फराह खान के घर पर गई थीं और फराह के यूट्यूब चैनल पर पूरा मामला सामने आया था। यह एक व्लॉग शूट था। इसमें फराह ने सानिया के बेटे को लॉन्च करने की बात कही थी। यह भी कहा गया कि इजहान को पहले ही फराह 10 रुपये साइनिंग अमाउंट दे चुकी हैं।
सानिया मिर्ज़ा बेटे को अपने पास ही रखती हैं, हालांकि शोएब मलिक भी दुबई में रहते हैं लेकिन बेटा उनके साथ नहीं है। जन्मदिन पर सानिया और शोएब दोनों ने इजहान के साथ अलग-अलग सेलिब्रेट किया था।












Click it and Unblock the Notifications