कौन है वह लैडी लक जिसका है रोहन बोपन्ना की सफलता में बड़ा हाथ, जानें कहाँ हुई मुलाक़ात प्यार में बदल गई
Rohan Bopanna Love Story: भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह सबसे ज्यादा उम्र में नम्बर वन बने थे। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन के किमस डबल्स में 43 वर्ष की उम्र में खिताबी जीत दर्ज कर ली थी। यह ख़िताब उन्होंने इसी वर्ष जीता था।
हर खिलाड़ी के करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, रोहन बोपन्ना के साथ भी ऐसा हुआ है। इन सबके बीच उनकी सफलता के पीछे किसी का हाथ भी है। यहाँ बात कर रहे हैं, रोहन बोपन्ना की पत्नी सुप्रिया अनाइया की, वह बोपन्ना के साथ हमेशा खड़ी रही हैं।

कौन हैं सुप्रिया अनाइया
रोहन की पत्नी ससुप्रिया का जन्म 23 अप्रैल 1988 को हुआ था, वह रोहन के साथ हर समय खड़ी रही हैं, प्रोफेशन की बात की जाए, तो वह मनोवैज्ञानिक हैं। इसके अलावा उनको मीडिया का अनुभव भी है। रोहन बोपन्ना टेनिस डेवलपमेंट फाउंडेशन की डायरेक्टर के रूप में भी सुप्रिया काम करती हैं।
कैसे हुई रोहन-सुप्रिया की मुलाकात
दोनों की मुलाक़ात एक रेस्टोरेंट में हुई थी। दोनों ने कुछ समय के लिए ही एक-दूसरे को डेट किया था और प्यार में पड़ गए थे। इसके बाद साल 2012 में इन दोनों ने शादी करने काफ फैसला ले लिया। उनकी शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी, ज्यादा लोग आमंत्रित नहीं किये गए थे। दोनों बेंगलुरु में रहते हैं और एक बेटी के पेरेंट्स हैं, जिसका नाम त्रिधा है।
रोहन अब भी खेलते हैं
रोहन बोपन्ना की उम्र 44 साल हो गई है लेकिन उन्होंने खेलना जारी रखा है। बोपन्ना की सफलता में पत्नी का अहम रोल है। बोपन्ना योग भी करते हैं और खुद को फिट रखने के लिए हर तरह की ट्रेनिंग से भी गुजरते हैं। उनको अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है, उस दौरान भी पत्नी वहाँ मौजूद थीं। वह पारम्परिक साड़ी पहनकर आई थी, और सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications