Net Worth: नोवाक जोकोविच या कार्लोस अल्कारेज, किसके पास है दौलत का खजाना? दोनों की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश!
Net Worth of Tennis Stars: यूएस ओपन 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर है। कार्लोस अल्कारेज (Carlos Alcaraz) दमदार अंदाज में फाइनल तक पहुंच चुके हैं और खिताब जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दूसरी ओर, दिग्गज नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
एक तरफ टेनिस के उभरते सितारे अल्कारेज हैं, जो हर मैच में आक्रामक अंदाज दिखा रहे हैं। दूसरी ओर, जोकोविच भले ही इस बार खिताब की रेस से बाहर हो गए हों, लेकिन उनकी लीजेंडरी पहचान और रिकॉर्ड्स को कोई चुनौती नहीं दे सकता।

कोर्ट पर दोनों का खेल अलग-अलग दौर की कहानी कहता है। लेकिन दिलचस्प यह है कि खेल से परे, दौलत (wealth) और ब्रांड वैल्यू के मामले में भी इन दोनों दिग्गजों की तुलना की जाती है। आइए जानते हैं आखिर किसके पास है पैसों का खजाना?
Novak Djokovic Net Worth: जोकोविच की दौलत का साम्राज्य
साल 2025 में नोवाक जोकोविच की नेटवर्थ करीब 250 मिलियन डॉलर (लगभग ₹2,080 करोड़) आंकी गई है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा उनकी रिकॉर्ड-तोड़ प्राइज मनी से आता है, जो अब तक $188 मिलियन से ज्यादा हो चुकी है। सिर्फ 2025 सीजन में ही उन्होंने $3.4 मिलियन कमाए हैं। इसके अलावा उनके ग्लोबल एंडोर्समेंट, बिजनेस इन्वेस्टमेंट और रियल एस्टेट ने भी उनकी कमाई को ऊंचाई पर पहुंचाया है।
Carlos Alcaraz Net Worth: अल्कारेज की बढ़ती कमाई
युवा स्टार कार्लोस अल्कारेज की नेटवर्थ 2025 तक करीब 40 से 45 मिलियन डॉलर (लगभग ₹334 करोड़) बताई जाती है। उनकी इनकम का बड़ा हिस्सा टेनिस टूर्नामेंट जीतने की प्राइज मनी और बड़े-बड़े ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। नाइकी, रोलेक्स और लुई विटॉन जैसे दिग्गज ब्रांड उनके साथ जुड़े हुए हैं।
Novak Djokovic vs Carlos Alcaraz: कौन आगे, कौन पीछे?
कोर्ट पर भले ही कार्लोस अल्कारेज जोकोविच को चुनौती देते नजर आते हों, लेकिन नेटवर्थ की जंग में जोकोविच का दबदबा फिलहाल कायम है। अल्कारेज की रफ्तार तेज है, मगर जोकोविच की दौलत का साम्राज्य अभी भी उनसे काफी आगे खड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications