कौन हैं Rafael Nadal की वाइफ? खूबसूरती के आगे एक्ट्रेस भी फेल, 14 साल डेट करने के बाद रचाई थी शादी
Who is Rafael Nadal wife Xisca Perello: स्पेन के दिग्ग टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। 22 बार ग्रैंड स्लैम जीतने वाले इस दिग्गज ने भावुक अंदाज में फैंस को संन्यास की जानकारी दी। एक्स पर शेयर किए गए एक भावुक वीडियो के ज़रिए उन्होंने कई अनगिनत यादों को याद किया। हालांकि, उनकी उपलब्धियां सिर्फ़ टेनिस कोर्ट तक ही सीमित नहीं हैं, उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प है।
14 साल डेट करने के बाद रचाई थी शादी
राफेल नडाल की वाइफ का नाम मारिया फ़्रांसिस्का पेरेलो है। लंबे समय तक डेट करने के बाद राफेल नडाल ने मारिया से शादी रचाई थी। राफेल नडाल ने सिस्का पेरेलो को 14 साल डेट किया और फिर शादी करने का फैसला लिया। मारिया फ़्रांसिस्का पेरेलो के साथ उनकी लव स्टोरी बेहद दिलचस्प रही है। नडाल और पेरेलो की मुलाकात टेनिस स्टार की बहन मैरिबेल ने कराई थी। साल 2005 में राफेल नडाल की मारिया से मुलाकात हुई और इसके बाद से दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया।

कौन हैं राफेल नडाल की वाइफ
लगभग14 साल डेट करने के बाद राफेल नडाल ने 'ला फोर्टालेजा' रिसार्ट्स में 22 अक्तूबर 2019 में शादी रचाई थी। 31 साल की पेरेलो इन्वेस्टमेंट बैंकर थीं। बाद में उन्होंने नौकरी छोड़ राफेल नडाल संस्थान में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू किया। इस चैरिटेबल ट्रस्ट को नडाल ने 12 साल पहले यानी साल 2012 में शुरू किया था। राफेल नडाल की वाइफ सोशल मीडिया पर बेहद कम ही एक्टिव रहती हैं।
प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में करती हैं काम
अब वह राफा नडाल फाउंडेशन के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में काम करती हैं। पेरलो राफा नडाल फाउंडेशन की CEO हैं, जो एक चैरिटेबल संगठन है जो युवाओं के लिए शिक्षा और खेल पर ध्यान केंद्रित करता है। इससे पहले वह फाउंडेशन में प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में और आईएमजी में खेल आयोजनों के आयोजक के रूप में काम कर चुकी हैं।
वह नडाल के मैचों में बेहद कम ही दिखाई देती हैं। अपनी हाई-प्रोफाइल रहन सहन के बावजूद नडाल और पेरेलो ने अपने पारिवारिक जीवन को निजी रखा है।
लगभग 30 करोड़ रुपये की कीमत वाली हवेली में रहने वाले नडाल का ऑफ-कोर्ट जीवन उनकी ऑन-कोर्ट उपलब्धियों की तरह ही शानदार है। उनकी संपत्ति 1500 करोड़ रुपये से अधिक है, जो उनके सफल करियर को बताती है। नडाल को अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहकर सुकून मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications