Wimbledon में 23 साल की इस खूबसूरत खिलाड़ी ने किया कमाल, अरबपति पिता की है लाडली बेटी
Emma Navarro Latest News: एम्मा नवारो अमेरिकी टेनिस में तेजी से अपनी पहचान बना रही हैं। महज 23 वर्षीय इस खिलाड़ी ने इस सीजन में विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में एंट्री कर ली है। उन्होंने चौथे दौर में मौजूदा यूएस ओपन चैंपियन कोको गॉफ़ को सीधे सेटों में हराकर यह उपलब्धि हासिल की।
नवारो का रहा जबरदस्त प्रदर्शन
गॉफ पर नवारो की जीत काफी महत्वपूर्ण थी। उन्होंने 6-4, 6-3 के स्कोर से जीत हासिल की। अपनी जीत के बाद उन्होंने कहा कि मेरे पास कहने के लिए बहुत शब्द नहीं हैं, लेकिन मैं सेंटर कोर्ट पर एक ऐसे टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए बहुत आभारी हूं, जिसका इतिहास और परंपरा इतना पॉपुलर है। जिसमें मुझसे पहले कई महान खिलाड़ी खेल चुके हैं।

साल 2024 रहा है शानदार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नवारो के लिए यह साल शानदार रहा है। उन्होंने साल 2024 में 33 टूर-लेवल मैच जीते हैं, जो पिछले साल की तुलना में उनकी जीत से दोगुना है। उनके करियर पुरस्कार राशि कुल $1,847,241 है, जिसमें से $1,074,546 की कमाई अकेले 2024 में हुई है।
रैंकिंग में मारी बड़ी छलांग
रैंकिंग में नवारो की बढ़त उल्लेखनीय रही है। पिछले सीजन की शुरुआत उन्होंने विश्व में 149वें स्थान से की थी और अब वह 17वें स्थान पर हैं। उनका पहला WTA खिताब जनवरी में होबार्ट इंटरनेशनल में आया था।
कॉलेज में किया था कमाल
नवारो का कॉलेज करियर भी काफी प्रभावशाली रहा है। वर्जीनिया में वह साल 2021 में अपने नए साल में NCAA चैंपियन बनीं। इस जीत ने उन्हें यूएस ओपन के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई कराया। हालांकि वह पहले दौर में ही बाहर हो गईं थी। उन्होंने अपने कॉलेज करियर का अंत 51-3 के सिंगल्स रिकॉर्ड के साथ किया।
अरबपति हैं पिता
नवारो के पिता बेन नवारो एक अरबपति हैं और शेरमैन फाइनेंशियल ग्रुप के संस्थापक हैं। फोर्ब्स ने उनकी संपत्ति का अनुमान $1.5 बिलियन लगाया है। उन्होंने 2022 में सिनसिनाटी ओपन खरीदने के लिए लगभग $300 मिलियन जो भारतीय रुपये में 25,04,48,85,000 का निवेश किया।
पिता को लेकर कही यह बात
इस सीज़न में विंबलडन में एक इंटरव्यू के दौरान नवारो ने अपने पिता को उनकी बुद्धिमत्ता और समर्थन का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि वे शायद सबसे बुद्धिमान व्यक्ति हैं जिन्हें मैं जानती हूं और उन्होंने वर्षों से मेरे भाई-बहनों और मुझे बहुत ज्ञान दिया है।












Click it and Unblock the Notifications