'सभ्य बनने का प्रयास,' सानिया मिर्ज़ा ने किसको मारा ताना? इन्स्टाग्राम पर फैन्स कर रहे सलाम
Sania Mirza: सानिया मिर्ज़ा को हाल ही में फ्रेंच ओपन के दौरान काम करते हुए देखा गया था, वह ब्रॉडकास्टिंग टीम के साथ काम कर रही थीं। सोनी स्पोर्ट्स ने सानिया मिर्ज़ा को साइन किया था, इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी थी। टूर्नामेंट में वह बेहद कम समय के लिए आई थीं। कार्लोस अल्कराज की खिताबी जीत के साथ इवेंट समाप्त हो गया।
इन्स्टाग्राम पर एक्टिव रहने वाली सानिया मिर्ज़ा ने एक नया पोस्ट किया है, जिसमें वह खूबसूरत लग रही हैं। लाल रंग की जैकेट में मुस्कान के साथ पोस्ट की गई फोटो का कैप्शन सबसे अहम है। इस कैप्शन में उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है, जिसकी चर्चा फैन्स कर रहे हैं।

सानिया ने इस पोस्ट में लिखा है कि शालीन और सभ्य बनने की मेरी कोशिश। एक ही लाइन का कैप्शन लिखते हुए सानिया मिर्ज़ा ने तीन फोटो पोस्ट किये हैं। फैन्स उनकी खूबसूरती की तारीफ़ करते हुए नहीं थक रहे हैं। उन्होंने अपने कपड़ों को लेकर ऐसा कैप्शन लिखा है।
Sania Mirza ने कम शब्दों में कह दी अपनी बात
लड़कियों के कपड़ों को लेकर ज्यादा चर्चा और बातें होती रहती हैं। सानिया मिर्ज़ा ने एक तरह से व्यंग्य के अंदाज में यह कैप्शन लिखा। उन लोगों के लिए यह एक जवाब था, जो महिलाओं को कपड़े पहनने को लेकर सलाह देने का प्रयास करते रहते हैं। सानिया ने कुछ नहीं कहते हुए भी बहुत कुछ कह दिया।
फोटो देखकर फैन्स ने सानिया को अलग-अलग बातें कही, किसी ने लाल रंग को बेबाकी का प्रतीक कहा, तो कोई ऐसा भी था, जो उनको काफी खूबसूरत बता रहा था। फैन्स की तरफ से सानिया के लिए पॉजिटिव कमेंट्स देखने को मिले।
Sania Mirza खेलती हैं अब अलग गेम
प्रोफेशनल जीवन में टेनिस खेलकर रिटायर होने के बाद सानिया मिर्ज़ा ने एक और गेम में दिलचस्पी दिखाई। संन्यास के बाद उन्होंने पिकलबॉल खेलना शुरू कर दिया। इसके कुछ वीडियो भी सामने आए थे। खुद को फिट रखने के लिए उन्होंने इस गेम का सहारा लिया है। इसके अलावा दुबई में उनको खेल एम्बेसडर भी बनाया गया है। सानिया कभी-कभी काम के सिलसिले में दुबई से भारत आती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications