सानिया मिर्जा किस जानवर का मांस खाना पसंद करती हैं? क्या आप जानते हैं
Sania Mirza Favorite Foods: भारतीय पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा फैंस के बीच सुर्खियों में बनी रहती हैं। सानिया मिर्जा अपने खाने-पीने को लेकर मीडिया में कम ही बात करती हैं, फिर भी कुछ अवसरों पर उन्होंने अपने पसंदीदा खाने के बारे में जानकारी दी है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर सानिया मिर्जा को किस जानवर का मांस खाना सबसे अधिक पसंद है।
क्या खाना पसंद करती हैं सानिया (Sania Mirza Favorite Foods)
एक इंटरव्यू में सानिया मिर्जा ने कहा था कि वह चिकन और मटन जैसी डिशेज खाना काफी पसंद करती हैं। सानिया हैदराबादी खाने की काफी शौकीन हैं, उन्हें बिरयानी और सभी तरह के चिकन और मटन से बनी चीजें खाना बहुत पसंद हैं। सानिया ने अपने पसंदीदा खानों में चिकन 65 का भी जिक्र किया था। लिहाजा यहां हम कह सकते हैं कि सानिया का पसंदीदा मीट चिकन और मटन है।

डाइट के बारे में फैंस को देती हैं सलाह
सानिया मिर्ज़ा इंस्टाग्राम पर अपनी डाइट के बारे में भी कई बार बता चुकी हैं। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक बार उन्होंने अंडा भुर्जी की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें टमाटर और प्याज शामिल था। अंडा-भुर्जी के अलावा एक प्लेट भर एवोकाडो को भी देखा गया था। जिसके ऊपर नमक और काली मिर्च छिड़की गई है। नाश्ते के लिए अंडा भुर्जी से बेहतर कुछ भी नहीं, उन्होंने अपने स्टोरी को कैप्शन दिया।
प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें खाती हैं सानिया
डाइट की बात करें तो सानिया अपने नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करती हैं, जैसे ओट्स, अंडे, और कभी-कभी स्मूथी। वो अपने नाश्ते में ताजे फल और हेल्दी फैट्स भी खाती हैं। उनका लंच आमतौर पर हल्का और पौष्टिक होता है। इसमें प्रोटीन (जैसे चिकन, मछली, या टोफू) और हरी सब्जियां शामिल होती हैं। सानिया डिनर में हल्का भोजन करती हैं, जिसमें प्रोटीन, सब्जियां और कम कैलोरी वाले कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। वह चावल के बजाय सलाद और ग्रिल्ड चिकन या फिश को खाना पसंद करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications