'धोनी मुझे मेरे पति की याद दिलाते हैं', सरेआम सानिया मिर्जा ने आखिर क्यों कही थी ऐसी बात
Sania Mirza On MS Dhoni: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को लेकर फैंस के बीच अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने जब एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की घोषणा की, तब से सानिया की पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस की उत्सुकता अधिक बढ़ गई है। शोएब की तीसरी शादी के बाद सानिया मिर्जा के परिवार ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि दोनों का तलाक कुछ महीने पहले ही हो चुका था।
पुराना वीडियो हो रहा वायरल (Sania Mirza On MS Dhoni)
इसी बीच सानिया का एक पुराना इंटरव्यू क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सानिया मिर्जा अपने फेवरेट क्रिकेटर्स के बारे में बात कर रही हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली का नाम लिया। लेकिन चर्चा का सबसे बड़ा कारण बना सानिया का धोनी को लेकर दिया गया बयान। उस समय सानिया ने धोनी की तुलना शोएब मलिक से कर दी थी।

धोनी को लेकर सानिया ने कही थी ये बात
सानिया ने कहा था कि एमएस धोनी मुझे मेरे पति की बहुत याद दिलाते हैं। दोनों की पर्सनैलिटी काफी मिलती-जुलती है। दोनों शांत स्वभाव के हैं, लेकिन मज़ाकिया भी। मैदान पर बेहद कूल रहते हैं। कई मामलों में धोनी, शोएब जैसे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए। किसी ने लिखा कि अब तो ये एक्स-हसबैंड हो गया। तो वहीं एक यूजर ने कहा कि धोनी जैसी कमिटमेंट शोएब में नहीं हो सकती।
खुद को फिट रखती हैं सानिया
सानिया मिर्जा अपनी फिटनेस और मेंटल हेल्थ को लेकर काफी सजग रहती हैं। वो इंटरव्यूज़ और सोशल मीडिया पर कई बार अपनी दिनचर्या और फिटनेस सीक्रेट्स शेयर कर चुकी हैं। सानिया स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कोर एक्सरसाइज और कार्डियो को मिक्स करती हैं। इसके अलावा वह हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट, जिसमें हाई प्रोटीन और लो फैट फूड शामिल होते हैं। सानिया मानती हैं कि मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही जरूरी है। इसलिए वह दिन में 10-15 मिनट मेडिटेशन करती हैं। ज़रूरत पड़ने पर सोशल मीडिया से दूरी बनाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications