'शोएब मलिक इतने मासूम नहीं है जितने दिखते हैं,' जब सानिया मिर्जा ने किया था बड़ा खुलासा
Sania Mirza On Shoaib Malik: पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने एक वीडियो में शोएब मलिक को लेकर बड़ा खुलासा किया था। सानिया मिर्जा ने बताया था कि शोएब मलिक उतने मासूम नहीं हैं, जितने दिखते हैं। सानिया मिर्जा ने अपने पूर्व पति शोएब मलिक का यह राज पाकिस्तानी टीवी चैनल पर आने वाले एक टॉक शो में खोला था। जिसके बाद फैंस ने इस बयान को उनके तलाक से भी जोड़ने की कोशिश की थी।
शोएब मलिक से पूछा गया था सानिया पर सवाल (Sania Mirza On Shoaib Malik)
इस शो में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने सानिया पर आरोप लगाया था कि जब-जब सानिया के मर्जी की चीज नहीं होती है, तब-तब यह पुरानी बातों को लेकर ताना मारती हैं। शोएब से एंकर ने पूछा था कि कभी आप अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल गए होंगे तो इनकी तरफ से क्या रिएक्शन आया?' इस पर शोएब ने कहा कि इस पर उनका रिएक्शन हमेशा जरूर आता है।

सानिया-शोएब में हुई थी नोक-झोंक
इस पर एंकर ने दोबारा पूछा कि क्यों क्या हो जाता है? फिर शोएब ने जवाब देते हुए कहा कि जब-जब इनकी मर्जी की चीज नहीं होती है, उसका तब-तब रिएक्शन आता है। हर रोज इस हर्डल से गुजरना पड़ता है। सानिया को लेकर शोएब ने आगे कहा था कि वह कई बार अपना जन्मदिन भी भूल जाते हैं। इस पर सानिया ने जवाब देते हुए कहा कि आप इसी के लायक हैं। आप अपना भूल जाते हैं, मुझे इसकी परवाह नहीं है, लेकिन मेरा कैसे भूल गए?
क्या सानिया बोलती हैं झूठ
शोएब मलिक ने शो में बात करते हुए बताया कि आप ही बताएं इंसान को भूलना बड़ी बात है या किसी का जन्मदिन भूल जाना। इसके बाद एंकर उनसे दूसरा सवाल पूछते हैं। इस बार एंकर ने सानिया से सवाल करते हुए कहा कि शोएब का रौब ज्यादा है और आपका कम है, क्या यह बात सही है? इस पर सानिया ने बताया था कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। इनका कोई रौब नहीं है। एंकर ने कहा आप झूठ तो नहीं कह रही तो इस पर शोएब बोलते हैं कि सानिया कभी झूठ नहीं बोलती हैं।
शोएब मलिक इतने मासूम नहीं है जितने दिखते हैं
इस पर सानिया मिर्जा ने कहा कि मैं यह नहीं कहती है कि मैं झूठ नहीं बोलती, लेकिन मेरी कोशिश हमेशा झूठ से बचने की होती है। मैं चाहती हूं कि मैं ज्यादा से ज्यादा सच बोलूं। इसके बाद एंकर पूछते हैं कि सानिया आप बताइए कि शोएब इतने मासूम नहीं हैं, जितने दिखते हैं, क्या यह सही है? इस पर सानिया बोलती हैं कि ये बिल्कुल सही बात है। शोएब बिल्कुल ऐसे ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications