सानिया मिर्ज़ा नाम का मतलब क्या होता है? आप भी शायद नहीं जानते होंगे
Sania Mirza: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ तलाक होने के बाद सानिया मिर्ज़ा अकेले अपना जीवन बिता रही हैं और खुश रहने की पूरी कोशिश करती हैं। सानिया के चाहने वालों का साथ उनको हमेशा मिलता है।
फैन्स उनकी हर एक बात जानने के लिए उत्साहित रहते हैं। रमजान के मौके पर सानिया मिर्ज़ा हाल ही में भारत आई हैं और इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद वह दिल्ली होते हुए मुंबई के सफर पर निकल गई थीं। इसके बारे में भी उन्होंने बताया था।

करोड़ों फैन्स का प्यार उनको मिलने के कारण वह तलाक के सदमें से खुद को बाहर लाने में सफल हो पाईं। हालांकि उनको कभी-कभार अब भी दुःख और दर्द महसूस होता होगा लेकिन वह जाहिर नहीं होने देतीं। चाहने वाले उनकी हर एक बात जानना चाहते हैं, तो नाम का मतलब जानना भी जरूरी हो जाता है।
फैन्स को यह भी जानना चाहिए कि सानिया मिर्ज़ा के नाम का मतलब आखिर क्या है। जिस दिग्गज प्लेयर्स को फॉलो करते हैं, उनके अपडेट्स पर कमेन्ट करते हैं, उनके नाम का मतलब जानना खास हो जाता है। यहाँ आपको सानिया के नाम का अर्थ जानने को मिलेगा।
Sania Mirza के नाम का मतलब
सानिया नाम अरबी से निकला है। इसका अर्थ प्रख्यात या विशिष्ठ होता है। इसके अलावा सानिया शब्द के अर्थों में सूरज से भी तात्पर्य है। इसे सूरज की पहली किरण भी बताया गया है, जो काफी तेज होती है। सानिया अपने नाम के अनुरूप ही लगती हैं, वह प्रख्यात हैं और वह टेनिस की वजह से हैं। भारत के लिए उन्होंने कई सालों तक टेनिस से ख्याति प्राप्त की।
Sania Mirza को लेकर उड़ी अफवाहें
तलाक के बाद सानिया का नाम कुछ लोगों के साथ जोड़ा गया, उनमें मोहम्मद शमी भी हैं। हालांकि शमी और सानिया की शादी की बातें महज अफवाहें थीं। सानिया के पिता ने इस बारे में स्थिति साफ़ कर दी थी। फ़िलहाल तो यह टेनिस स्टार अपने बेटे के साथ दुबई में रहती हैं और अच्छा काम करके पैसा बना रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications