'हम कोई पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं हैं,' सानिया मिर्जा ने किसे सुनाई खरीखोटी? सरेआम बयां किया दिल का दर्द

Sania Mirza: भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं लेकिन खराब समय उनको भी देखना पड़ा था। पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों में उनको अच्छे समय के बाद बुरा समय देखना पड़ा। इसके बाद वह फिर से खड़ी हुईं और अपने काम पर फोकस किया। सानिया का मानना है कि आलोचना करने वाले लोग यह नहीं जान सकते कि आप जीवन में किन कंडीशंस से गुजरते हैं, वे आलोचना से आगे जाकर स्क्रूटनी करने लगते हैं।

टीवी सीरीज लेगेसी लीडर्स में सानिया मिर्जा को बुलाया गया था। अपने सफर पर बात करते हुए उन्होंने पब्लिक स्क्रूटनी से होने वाले नुकसान पर खुलकर अपना पक्ष रखा। सानिया मिर्जा ने कहा कि हम पब्लिक फिगर हैं, इस वजह से कुछ भी नहीं कह सकते हो।

sania mirza

सानिया मिर्जा ने बयां किया अपना दर्द

उन्होंने कहा कि हम पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं हैं। हम खेलते हैं, आप हमारे गेम को देखकर उसकी आलोचना करते हैं, वह ठीक है। इसके अलावा पर्सनल बातों से उस इंसान के परिवार, खुद को बहुत असर पड़ता है। लोग क्यों कहते हैं कि मुझे डिप्रेशन हो रहा है। सबके अलग-अलग कारण हो सकते हैं लेकिन स्क्रूटनी के कारण ऐसा होता है। एक युवा लड़की के लिए बहुत मुश्किल होता है।

बचपन में क्यों रोती थीं सानिया?

सानिया ने अपने बचपन को याद करते हुए कहा कि 4 साल की उम्र तक मैं अपने कजिन्स को टेनिस खेलते हुए देखती थीं, तो रोने लगती थी। मुझे भी टेनिस खेलने का मन होता था लेकिन मेरे पैरेंट्स वह अफोर्ड नहीं कर सकते थे। यह बहुत महंगा था। इसके बाद मेरी मां ने यह ठान लिया कि मैं अपनी बेटी को सब गेम्स खेलने दूंगी।

सानिया मिर्जा ने पब्लिक स्क्रूटनी की बात इसलिए की है क्योंकि उनको अपने करियर में यह झेलना पड़ा था। दो साल पहले जब उनका शोएब मलिक से तलाक हुआ था, तब भी काफी बातें सामने आई थीं। उस समय सानिया ने खुद को संभाल लिया था लेकिन यह काफी मुश्किल काम भी था।

दो चीजों पर ध्यान दे रहीं सानिया मिर्ज़ा

तलाक के बाद सानिया का पूरा ध्यान अपने बेटे इजहान मिर्जा और टेनिस एकेडमी के ऊपर है। वह अपने दर्द को पीछे छोड़कर लाइफ में आगे बढ़ रही हैं। दुबई में उनकी एकेडमी है। बेटे की पढाई भी दुबई में ही हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+