US Open 2025 prize money: जीत के बाद Aryna Sabalenka हुईं मालामाल! सरेआम ब्वॉयफ्रेंड को किया 'किस'
US Open 2025 prize money: बेलारूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका (Aryna Sabalenka) ने यूएस ओपन 2025 के फाइनल में अमेरिकी स्टार अमांडा अनीसिमोवा को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में सबालेंका ने दमदार खेल दिखाते हुए 6-3, 7-6 (3) से जीत दर्ज की और अपना चौथा ग्रैंड स्लैम टाइटल हासिल किया।
सबालेंका के करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम (US Open 2025 prize money)
यह खिताब सबालेंका के करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम है और लगातार दूसरा यूएस ओपन खिताब। इसके साथ ही वह टेनिस की महान खिलाड़ियों की लिस्ट में और मजबूती से खड़ी हो गई हैं। यूएस ओपन 2025 इस बार इतिहास का सबसे अमीर टूर्नामेंट साबित हुआ। कुल इनामी राशि 90 मिलियन डॉलर रखी गई, जो 2024 के मुकाबले 15 मिलियन ज्यादा थी। खास बात यह रही कि पहली बार पुरुष और महिला चैंपियन को बराबर इनाम दिया गया।

खिताब जीतने पर मिले 5 मिलियन डॉलर
सबालेंका को खिताब जीतने पर 5 मिलियन डॉलर (करीब 41.6 करोड़) मिले। यह इनाम 2024 में मिली 3.6 मिलियन डॉलर की राशि से लगभग 39% ज्यादा है। वहीं उपविजेता रही अमांडा अनीसिमोवा को 2.5 मिलियन डॉलर (करीब 20.8 करोड़) मिले। इसके अलावा क्वालिफाइंग राउंड खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए भी लाखों डॉलर की राशि तय की गई।
जीत के बाद ब्वॉयफ्रेंड को लगाया गले
इस जीत के साथ सबालेंका सेरेना विलियम्स के बाद पहली ऐसी महिला खिलाड़ी बनीं, जिन्होंने लगातार दो बार यूएस ओपन का ताज जीता है। उनकी यह उपलब्धि उन्हें महिला टेनिस के दिग्गजों की लिस्ट में और खास बना देती है। टाइटल जीतने के बाद सबालेंका का जश्न भी चर्चा में रहा। जैसे ही उन्होंने खिताब जीता, वह स्टैंड्स की ओर दौड़ीं और अपने ब्वॉयफ्रेंड जॉर्जियस फ्रांगुलिस के गले लग गईं।
खिताब जीतने के बाद कही दिल छू लेने वाली बात
ब्राज़ीलियन एंटरप्रेन्योर और ओकबेरी कंपनी के फाउंडर फ्रांगुलिस के साथ उनकी यह इमोशनल सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। कोर्ट पर उनकी आक्रामकता और जीत के बाद उनका यह नरम और प्यार भरा अंदाज़ फैंस के दिलों को छू गया। सबालेंका ने खिताब जीतने के बाद हारने वाली फाइनलिस्ट अमांडा अनीसिमोवा को भी खास मैसेज दिया।
उन्होंने कहा कि उन्हें पता है इस स्तर पर हारना कितना दर्दनाक होता है, लेकिन अनीसिमोवा की मेहनत और खेल बेहद शानदार हैं। सबालेंका ने भरोसा जताया कि जल्द ही अनीसिमोवा भी किसी बड़े टूर्नामेंट में ट्रॉफी जरूर उठाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications