US Open 2023: स्पेनिश खिलाड़ी से हारकर बाहर हुए होल्गर रूण, कहा- अब बस एक ही रास्ता बचा है...
US Open 2023 Holger Rune: पिछले डेढ़ साल में एटीपी रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा टेनिस खिलाड़ी होल्गर रूण यूएस ओपन से बाहर हो गए हैं। 20 वर्षीय डेनिश चौथी वरीयता प्राप्त होल्गर रूण ने पिछले साल पेरिस मास्टर्स जीता था और यूएस ओपन में भी उनसे खासी उम्मीदें थी। लेकिन वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जिससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।
रॉबर्टो कारबालेस बेना से मिली हार: होल्गर रूण सोमवार को यूएस ओपन से चार सेटों में स्पेनिश ट्रैवलमैन रॉबर्टो कारबालेस बेना से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। स्पेन के रॉबर्टो कारबालेस बेना ने अपने पहले मैच में 6-3, 4-6, 6-3 से जीत हासिल कर बड़ा उलटफेर करने का काम किया। विंबलडन में कार्लोस अलकराज से क्वार्टर फाइनल में हार के बाद होल्गर रूण को उनके खिलाफ एक और हार का सामना करना पड़ा है।

हार के बाद कही यह बात: हार के बाद निराश रूण ने मीडिया के सामने स्वीकार किया कि जाहिर तौर पर मैं इस रिजल्ट से खुश नहीं हूं, इसके साथ ही अपने टेनिस से भी संतुष्ट नहीं हूं। उन्होंने कहा कि उन्हें काम करने की ज़रूरत है क्योंकि वह इस झटके से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंटों के लिए अधिक मैचों के खेले जाने पर जोर दिया। रूण ने कहा कि केवल एक ही रास्ता है, और वह है खुद पर और अधिक मेहनत करना।
भारत में यहां देख सकते हैं लाइव मैच: यूएस ओपन 2023 टेनिस टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर दिखाई जा रही है। भारत में मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर किया जाएगा। इसके अलावा फैंस यूएस ओपन 2023 के ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल पर जाकर भी ताजा अपडेट हासिल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications