मैच के दौरान नडाल ने किया खुद की नाक को चोटिल, फिर जीत के साथ वापसी भी की- VIDEO

नई दिल्ली, 2 सितंबर: यूएस ओपन के सिंगल इवेंट के दौरान स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल ने अपने स्वयं के रैकेट से अपनी नाक को चोटिल कर लिया। हालांकि इस चोट से उभरते हुए उन्होंने इटली के फैबियो फोगनिनी के खिलाफ 2-6, 6-4, 6-2, 6-1 से जीत हासिल की।

US Open 2022: Rafael Nadal hurts his nose during match but return as winner- Watch

लेकिन माहौल कुछ समय के लिए डरावना बन गया क्योंकि नडाल ने तुरंत अपना रैकेट गिरा दिया, अपने चेहरे पर एक हथेली रख दी। उन्होंने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनको लगा कि शायद उनकी नाक टूट गई है, जिससे सूजन बनी रही।

उन्होंने कहा कि जब यह हुआ तो यह एक "सदमा" था

इस चोट के चलते नडाल को मेडिकल ब्रेक लेना पड़ा लेकिन वे मैच में मजबूती से वापस आए।

फिर भी, नडाल इस सब का मजाक उड़ाने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि उनके साथ ऐसा गोल्फ खेलते हुआ हो चुका है लेकिन टेनिस रैकेटे के साथ पहली दफा ये काम हुआ।

नडाल ने बताया कि शुरुआत में बस थोड़ा चक्कर आया और थोड़ा सा दर्द हुआ।

स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल 2022 एटीपी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले सिंगल खिलाड़ी भी बन गए हैं। यह प्रतियोगिता 13-20 नवंबर के बीच ट्यूरिन में होनी है।

22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नडाल ने अब तक फाइनल्स में 17 बार स्थान अर्जित किया है

जीत के साथ, नडाल ने फोगनिनी से 2015 यूएस ओपन हार का बदला लिया और फोगनिनी के खिलाफ अपने एटीपी हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को 14-4 तक बढ़ा दिया।

यह पहली बार नहीं है जब नडाल चोटिल होकर खेले हैं। हाल के दिनों में राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन 2022 के फाइनल में स्लीपिंग लेग से खेला था, जहां उन्होंने कैस्पर रूड को 6-3, 6-3, 6-0 से हराया था। बाद में विंबलडन में नडाल ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में यूएसए के टेलर फ्रिट्ज के खिलाफ पेट में कट के साथ खेला। हालांकि चोट ने नडाल को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में निक किर्गियोस को वॉकओवर देने के लिए मजबूर किया।

यूएस ओपन के तीसरे दौर में अब नडाल का सामना फ्रेंच टेनिस स्टार रिचर्ड गास्केट से होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+