Sania Mirza को मिला सम्मान तो बिखर गई मुस्कान, सरेआम फैंस के सामने जाहिर की खुशी
Sania Mirza Instagram Post: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने एक अनोखी मिसाल पेश की। अबू धाबी, शारजाह और दुबई जैसे शहरों में हजारों लोगों ने एक साथ योग किया और शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाले इस प्राचीन भारतीय अभ्यास का उत्सव मनाया। अबू धाबी के ADNEC (अबू धाबी नेशनल एग्ज़िबिशन सेंटर) में सुबह 10 बजे योग सत्र की शुरुआत हुई, जिसमें भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा, भारत के राजदूत संजय सुधीर, और UAE के मंत्री शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान जैसे खास मेहमान मौजूद थे।
बच्चे को मिला विशेष सम्मान (Sania Mirza Instagram Post)
इस मौके पर ज़ैन मर्जी सोडावाटरवाला नाम के एक ऑटिज्म से जूझ रहे किशोर को एक विशेष सम्मान भी दिया गया। उन्होंने 10 किमी इनलाइन स्केटिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने यह पुरस्कार अपने पिता को समर्पित किया और भावुक होकर कहा कि यह मेरे जैसे बच्चों के लिए एक संदेश है कि हमारी भी अहमियत है। सानिया मिर्जा भी इस बच्चे की ताली बजाकर हौसला बढ़ाया।

सानिया ने कही दिल की बात
इस कार्यक्रम में शामिल होने पर सानिया ने कहा कि अबू धाबी में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना मेरे लिए गर्व और आनंद का क्षण रहा। इस अवसर पर भारत के राजदूत श्री संजय सुधीर और शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान जैसे विशिष्ट अतिथियों के साथ उपस्थित होना एक सम्मान की बात थी। यह आयोजन योग, एकता, सेहत और सांस्कृतिक समरसता का एक सुंदर प्रतीक रहा। जो हमें अपने भीतर की शांति और बाहरी दुनिया के साथ जुड़ाव का संदेश देता है।
दुबई के Danube Sports World में भी दिखा कमाल
इसके बाद शाम को शारजाह में Expo Centre में योग कार्यक्रम ने परिवारों को आकर्षित किया। भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। यहां योग के साथ-साथ उसके स्वास्थ्य लाभों जैसे पाचन, मानसिक संतुलन और आंतरिक हीलिंग पर भी जानकारी दी गई। दुबई के Danube Sports World में भी एक खास योग कार्यक्रम हुआ, जिसमें 300 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।












Click it and Unblock the Notifications