Atlanta Open: टेलर फ्रिट्ज ने जीता अटलांटा ओपन का खिताब, फाइनल में रहा शानदार प्रदर्शन
Atlanta Open 2023 final: टेनिस कोर्ट में अपने शानदार खेल से लोगों का दिल जीतने वाले टेलर फ्रिट्ज ने अटलांटा ओपन पर कब्जा जमा लिया है। रविवार को अटलांटा ओपन जीतने के बाद टेलर फ्रिट्ज़ ने सीज़न का अपना दूसरा टूर-स्तरीय खिताब और कुल मिलाकर छठा खिताब जीता। शीर्ष वरीयता प्राप्त फ्रिट्ज़ ने चैंपियनशिप मैच में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अलेक्जेंडर वुकिक को 7-5, 6-7(5), 6-4 से हराने का कारनामा किया।
जीत को लेकर कही यह बात: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अलेक्जेंडर वुकिक को हराने के बाद टेलर फ्रिट्ज ने कहा कि मुझे यहां घर जैसा महसूस हुआ। इस हफ्ते अटलांटा में मेरा स्वागत हुआ, मैं कई सालों से यहां वापस आ रहा हूं, इसलिए आखिरकार खिताब पाकर मैं खुश हूं। पूरे हफ्ते फैंस का जो सपोर्ट मिला वो कमाल का था। मैं यहां से नहीं हूं, लेकिन खेलते वक्त ऐसा महसूस हुआ जैसे मैं यहीं का हूं।

जीता अटलांटा ओपन का खिताब: फ्रिट्ज अमेरिका के नंबर एक मेंस टेनिस प्लेयर हैं। इससे पहले वह अटलांटा ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले में वुल्फ के खिलाफ 6-3, 7-5 से जीत दर्ज की और अपने 11वें टूर-स्तरीय फाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल में उनका प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने अटलांटा ओपन के खिताब को अपने नाम किया।
फ्रेंच ओपन में मनाया था जश्न: टेनिस ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन में जीत के बाद टेलर फ्रिट्ज ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया था। वो मुंह पर ऊंगली रखकर फैंस की ओर इशारे करते नजर आए। सोशल मीडिया पर उनके इस तरह जश्न मनाने का वीडियो जमकर वायरल भी हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications