जब सानिया मिर्जा ने सरेआम उड़ाया सोनाक्षी सिन्हा का मजाक, फिर एक्ट्रेस ने कही थी दिल की बात
Sonakshi Sinha and Sania Mirza: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कई तस्वीरों को शेयर किया है। सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद एक्ट्रेस के पिता और दिग्गज एक्ट्रेस शत्रुघ्न सिन्हा ने भी बेटी और दामाद को मीडिया से बात करते हुए अपना आशीर्वाद दिया।
सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की शादी की तस्वीरें
सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर फैंस भी शादी की बधाइयां दे रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटो शेयर की है। इन फोटो में यह कपल एक दूसरे को रोमांटिक पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। लुक की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा शादी के दौरान क्रीम कलर की खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं। वह इसमें काफी खूबसूरत लग रही हैं।

सानिया ने उड़ाया था सोनाक्षी का मजाक
शादी के कारण पिछले कुछ दिनों से सोनाक्षी सिन्हा लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। ऐसे में हम आपको एक ऐसे इंटरव्यू के बारे में बताते हैं जो साल 2013 में जूम टीवी पर टेलीकास्ट किया गया था। इस इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा के साथ टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भी मौजूद थे। इस दौरान सानिया मिर्जा ने सरेआम सोनाक्षी सिन्हा का मजाक उड़ा दिया था।
सोनाक्षी ने दिया था जवाब
दरअसल, इस प्रोग्राम में सानिया मिर्जा से पूछा गया कि ऐसी क्या चीज है जो फैंस आपके बारे में नहीं जानते है। इस पर वह बोली कि मैंने कभी भी अपना 30 किलो वजन कम नहीं किया है। सानिया का यह कमेंट सोनाक्षी पर था। सानिया का कमेंट सामने आते ही सोनाक्षी सिन्हा ने भी इसका जवाब दिया। सोनाक्षी ने कहा था कि मैं खुशकिस्मत हूं जो इस फेज से गुजरी। मैंने वजन इसलिए कम किया क्योंकि वह वेट अनहेल्दी था।
रणबीर ने कही थी ये बात
रणबीर कपूर ने सोनाक्षी को लेकर कहा था कि वह सोनाक्षी के साथ स्क्रीन शेयर नहीं करना चाहेंगे। रणबीर के मुताबिक सोनाक्षी के साथ उनकी कमेस्ट्री नहीं जमेगी। लंबे समय से बॉलीवुड में सोनाक्षी सिन्हा की कोई बड़ी बजट की फिल्म नहीं आई है। सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज हीरा मंडी में नजर आई थी। इस सीरीज में उनके काम को काफी सराहा गया गया था।












Click it and Unblock the Notifications