विश्व की पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी सिमोना हालेप हुईं अस्थायी तौर पर सस्पेंड, डोपिंग टेस्ट निकला पॉजिटिव

रोमानिया की पूर्व विश्व नंबर 1 सिमोना हालेप को प्रतिबंधित चीज के लिए टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है। इंटरनेशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी (ITIA) ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। हालेप का यूएस ओपन के दौरान टेस्ट किया गया था और उनके ए और बी दोनों नमूनों में दवा की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी।

Simona Halep fails Doping test and provisionally suspended from Tennis

संस्था ने एक बयान में कहा, "31 वर्षीय रोमानियाई टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप को 2022 टेनिस एंटी डोपिंग प्रोग्राम (टीएडीपी) के आर्टिकल 7.12.1 के तहत अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है।"

"सैंपल को ए और बी नमूनों में बांटा किया गया था और बाद के टेस्ट में पाया गया कि ए नमूने में FG-4592 (रोक्सडस्टैट) था, जो 2022 विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी (WADA) में एक बैन पदार्थ है।

हालेप ने प्रतिबंध को उनके जीवन का सबसे बड़ा झटका बताया।

हालेप ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "आज से मेरे जीवन का सबसे कठिन मैच शुरू होता है। ये सच्चाई के लिए एक लड़ाई है। मुझे बताया गया है कि मैंने रॉक्सडस्टेट नामक पदार्थ के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया है। ये बहुत कम मात्रा में हो सकता है, जो मेरे जीवन का सबसे बड़ा झटका था। मेरे पूरे करियर के दौरान , धोखा देने का विचार मेरे दिमाग में एक बार भी नहीं आया, क्योंकि यह उन सभी मूल्यों के खिलाफ है जिनको मैंने शिक्षा में हासिल किया।"

"ऐसी स्थिति का सामना करते हुए, मैं पूरी तरह से कंफ्यूज और विश्वासघात होने जैसा महसूस कर रहा हूं। मैं यह साबित करने के लिए अंत तक लड़ूंगी कि मैंने कभी जानबूझकर कोई बैन पदार्थ नहीं लिया और मुझे विश्वास है कि जल्द सच्चाई सामने आएगी। ये सम्मान की लड़ाई है और टेनिस से उस प्यार की कहानी है जो इस खेल को पिछले 25 वर्षों में खेलते मैंने विकसित की है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+