Sania Mirza की बहन ने भी की क्रिकेटर से शादी, कौन है वह सुंदरी जो करोड़ों में करती हैं कमाई
Sania Mirza: भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा को खेल से नाम, शोहरत, दौलत सब कुछ मिला। वह आज करोड़ों की मालकिन हैं और अब भी कमाई में कोई कमी नहीं है। सानिया मिर्ज़ा शादी के बाद दुबई में रहने लगी थीं और तलाक के बाद भी वहीं रहती हैं। सानिया का बेटा भी साथ में रहता है।
सानिया मिर्जा अक्सर अपनी बहन के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करती हैं। दोनों के बीच अच्छा तालमेल दिखता है। फैन्स को यह जानने की इच्छा रहती है कि सानिया मिर्जा की बहन कौन हैं और वह क्या करती हैं और कहाँ रहती हैं?

सानिया मिर्जा की छोटी बहन का नाम अनम मिर्जा हैं और उन्होंने मॉस कम्युनिकेशन और मीडिया स्टडीज में डिग्री हासिल की है। बतौर इंटर्न उन्होंने अपना करियर भी शुरू कर दिया था लेकिन बाद में अलग रास्ता चुनने का फैसला किया और सफल भी रहीं।
साल 2013 में अनम ने पत्रकारों को समर्पित एक वेबसाईट शुरू की। उसका नाम 'इंक टू चेंज' रखा गया। घर बसाने का फैसला लेते हुए उन्होंने अकबर रशीद से शादी की और फैशन उद्योग में उतर गईं। इसके बाद वह दावत ए रमजान की स्थापना की जो भारत का सबसे बड़ा रमजान एक्सपो बन गया। दो साल में ही इसमें काफी शानदार वृद्धि हुई।
बिजनेस में अच्छा कर रही अनम का पारिवारिक जीवन अच्छा नहीं चल रहा था और उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी करने का मन बनाया। 2018 में तलाक के बाद अनम ने 2019 में फिर से शादी की और इस बार उनका जीवनसाथी एक पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का बेटा बना।
मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असदुद्दीन से अनम ने शादी कर ली। अभी उनका वैवाहिक जीवन भी अच्छा चल रहा है और काम भी बेहतरीन तरीके से चल रहा है। सानिया मिर्जा के साथ अक्सर अनम मिर्जा के फोटो सामने आते रहते हैं। फैन्स को दोनों बहनों के बीच का प्यार ख़ासा पसंद आता है।












Click it and Unblock the Notifications