स्विमिंग पूल में Sania mirza के साथ शमी की तस्वीर हुई वायरल, फैंस बोले एडिट तो सही कर लो

Sania mirza with Mohammed Shami Fact Check: मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का माहौल गर्म है। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि दोनों खिलाड़ी दुबई में साथ समय बिता रहे हैं, जिससे कई तरह की अफवाहें और कयास लगाए गए। लेकिन बाद में यह खबर पूरी तरह से बेबुनियाद साबित हुई और यह फोटो एआई जनरेटेड फोटो निकली।

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल (Sania mirza with Mohammed Shami)

अब एक और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस फोटो में मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा स्विमिंग पूल में एक साथ नजर आ रहे हैं। सानिया मिर्जा की इस तस्वीर पर भी फैंस अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। मोहम्मद शमी की पर्सनल लाइफ विवादों में रही है। जबकि सानिया मिर्जा का नाम शोएब मलिक से तलाक के बाद कई अन्य खिलाड़ी और बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ जोड़ा जाता रहा है।

Sania mirza 1

फैंस का फूटा गुस्सा

दोनों की इस नई तस्वीर के साथ कई तरह की अफवाहें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, लेकिन यह जानकारी सच्ची नहीं है। यह एक फर्जी और एडिटेड फोटो है, जिसे लेकर फैंस भी लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि एडिट तो सही से कर लो। क्योंकि तस्वीर देखने पर साफ पता चल रहा है कि ये एआई जनरेटेड फोटो है।

सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी को लेकर फैली अफवाह

सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी दोनों ही अपने-अपने क्षेत्रों के दिग्गज खिलाड़ी हैं। लेकिन उनके बीच कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं हैं। ऐसे मामलों में अक्सर सोशल मीडिया पर झूठी जानकारी फैलती है, इसलिए इस फोटो को लेकर किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। सानिया मिर्ज़ा और मोहम्मद शमी का कोई पारिवारिक या व्यक्तिगत रिश्ता नहीं है। सानिया मिर्ज़ा भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं और मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेटर हैं। सानिया के पिता के मुताबिक इन दोनों के बीच अब तक एक बार भी मुलाकात तक नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+