सानिया मिर्ज़ा के साथ रेस्टोरेंट में खाने गया भारतीय खिलाड़ी, कौन है जिसके साथ खुलकर किया फोटो शेयर
Sania Mirza: भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा अपने एक्स हसबैंड शोएब मलिक से तलाक के बाद हमेशा खुश दिखने का प्रयास करती हैं और कहीं न कहीं उन्होंने खुद को संभाल भी लिया है। प्रशसंकों के बगैर सानिया के लिए इस सफर में चल पाना आसान तो बिलकुल भी नहीं था।
फैन्स, परिवार और दोस्तों ने उनका कठिन घड़ी में बखूबी साथ दिया और हाथ थामे रखा। सानिया के जीवन में ऐसे कई लोग हैं, जो एक बुलावे पर उनके लिए हाजिर हो जाते हैं। यह उनका अपनापन और प्यार है। बेटे इजहान के साथ दुबई में रहने वाली सानिया ने इस बार कुछ ऐसा किया है, जिसके बारे में फैन्स ने सोचा नहीं होगा।

भारतीय टीम का एक क्रिकेटर दुबई में सानिया मिर्ज़ा के साथ नज़र आया। टेनिस सनसनी ने खुद फोटो शेयर की और अपनी खूबसूरती का राज़ भी बताया। फैन्स तो उनके बारे में हर पल का अपडेट जानने के लिए तैयार रहते हैं और सानिया उनको निराश नहीं करती हैं।
टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके इस क्रिकेटर के साथ फोटो को देखकर फैन्स काफी खुश हैं। सानिया मिर्ज़ा और इस खिलाड़ी की दोस्ती आज की नहीं है, बल्कि यह काफी पुरानी है। कहा भी जाता है कि जब 7 से 8 साल आपकी दोस्ती किसी के साथ रहती है, तो वह टूटती नहीं हैं।
सानिया मिर्ज़ा के साथ भी यही है। उनका यह यार कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया से खेल चुके धांसू खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा हैं। रॉबिन उथप्पा और सानिया मिर्ज़ा एक साथ नजर आए हैं और कुछ अन्य फैमिली फ्रेंड्स भी हैं। रॉबिन और सानिया की दोस्ती पुरानी है। अपने फेसबुक अकाउंट पर सानिया ने कुछ फोटो भी पोस्ट किये हैं।
Sania Mirza के साथ कौन
यह किसी न्यूट्रिशन का कॉलेबोरेशन का मौका था। दोस्तों में रॉबिन उथप्पा भी मौजूद हैं। उथप्पा अपने परिवार के साथ गए और उनकी बेटी भी उनके साथ थीं। सानिया भी अपने बेटे इजहान के साथ दिखाई दी और ख़ुशी उनके चेहरे से साफ झलक रही थी क्योंकि उनका यार जो मिलने आ गया था। उथप्पा और सानिया बिलकुल एक-दूसरे के करीब खड़े हैं। दोनों ही मुस्कुरा रहे हैं और यह फोटो दुबई में डिनर या लंच पर किसी रेस्टोरेंट की है, थोड़ी जांच करने पर यह बात सामने आई।
Sania Mirza ने उठाया भारत-पाक मैच का लुत्फ़
एक दिन पहले ही दुबई में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला था और सानिया ने यह मैच भारत के ही दो टेनिस लीजेंड्स के साथ देखा था। इसकी भी एक तस्वीर सामने आई थी। सानिया मिर्ज़ा के साथ महेश भूपति और रोहन बोपन्ना को देखा गया। इन्स्टाग्राम पर यह तस्वीर सामने आई थी।












Click it and Unblock the Notifications