'हम पैदा होते हैं, हमें प्यार मिलता है, लेकिन...', सानिया मिर्जा के सामने शोएब मलिक ने कही थी दिल की बात
Sania Mirza Viral Video: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का एक पुराना वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सानिया मिर्जा मज़ाकिया अंदाज़ में अपने पति की आलोचना करती नज़र आ रही हैं। यह क्लिप उनके शो 'द मलिक मिर्ज़ा शो' का है। इसमें सानिया शोएब पर अपनी पत्नी का अक्सर मज़ाक उड़ाने का आरोप लगाती हैं।
सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक ले चुके हैं तलाक
सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक ने इस साल के शुरुआत में ही तलाक ले लिया था। इस तलाक के तुरंत बाद शोएब मलिक ने 20 जनवरी 2024 को पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ अपनी तीसरी शादी की तस्वीरें शेयर की थी। इसके बाद से ही सानिया मिर्जा और शोएब मलिक को लेकर कई तरह की बातें सामने आने लगी।

'द मलिक मिर्ज़ा शो' का वीडियो हुआ था वायरल
'द मलिक मिर्ज़ा शो' के दौरान शोएब मलिक ने मज़ाक में कहा कि कैसे पुरुषों को पहले अपने माता-पिता से और फिर अपनी पत्नियों से डांट खानी पड़ती है। शोएब मलिक कहते हैं कि हमारा ये है कि हम पैदा होते हैं, हमें प्यार मिलता है उसके बाद डांट से काम शुरू होता है। पहले पेरेंट्स से, फिर बीवियों से, ऐसा ही चलता ही रहता है। शोएब मलिक को इसके बाद सानिया से तगड़ा जवाब मिला था।
पत्नियों का मजाक उड़ाना है पसंद
सानिया ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तानी क्रिकेटरों को अपनी पत्नियों का मज़ाक उड़ाना बहुत पसंद है। उन्होंने कहा कि उनके शो में इस तरह के मज़ाक बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। शोएब की इस टिप्पणी पर सानिया ने तुरंत पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मैं इस शो में सभी को बताना चाहूंगी और मुझे लगता है कि ज़ैनब भी मुझसे सहमत होंगी कि पाकिस्तानी क्रिकेटरों का पसंदीदा विषय अपनी पत्नियों का मज़ाक उड़ाना है। इसके लिए आप किसी दूसरे शो में आएं, इस शो में यह नहीं चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications