आखिर किसे अपनी गोद में लेकर प्यार से बाल सहलाती नजर आईं सानिया मिर्जा? सरेआम कहा - I LOVE YOU
Sania Mirza, Instagram story: आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम की बेटी अनन्या बिड़ला सुर्खियों में बनी रहती हैं। अनन्या बिड़ला खुद के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। अनन्या बिड़ला आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अनन्या बिड़ला को लेकर एक बेहद ही प्यारी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है।
सानिया मिर्जा ने शेयर की स्पेशल स्टोरी (Sania Mirza, Instagram story)
सानिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारी सी फोटो शेयर की, जिसमें अनन्या सानिया की गोद में सिर रखकर आराम करती नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ सानिया ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे माय फेवरेट एंड बेस्ट गर्ल...आई लव यू टू मच। सानिया मिर्जा और अनन्या बिड़ला इससे पहले भी एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर प्यार और सपोर्ट जाहिर कर चुकी हैं।

सानिया मिर्जा और अनन्या बिड़ला के बीच दिखा जबरदस्त बॉन्ड
सानिया मिर्जा और अनन्या बिड़ला अलग-अलग फील्ड से होने के बावजूद एक मजबूत बॉन्ड शेयर करती हैं। जहां एक तरफ सानिया भारत की सबसे सफल टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं, वहीं अनन्या बिड़ला एक सफल सिंगर, एंटरप्रेन्योर और बिड़ला ग्रुप की वारिस हैं। अरबों की संपत्ति होने के बावजूद अनन्या बिड़ला अपनी खुद की पहचान बनाने के लिए लंबे समय से मेहनत कर रही हैं।
सानिया मिर्जा के पास है इतनी संपत्ति
रिपोर्ट्स के मुताबिक सानिया मिर्जा की कुल संपत्ति करीब 25 मिलियन डॉलर (लगभग 216 करोड़ रुपये) है। ब्रांड एंडोर्समेंट्स, टेनिस करियर, विज्ञापन और बिजनेस से उनकी अच्छी खासी कमाई होती है। बतौर खिलाड़ी संन्यास लेने के बाद भी सानिया अलग-अलग भूमिकाओं में टेनिस से जुड़ी रहती हैं। शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद से ही सानिया मिर्जा अपने बेटे इजहान के साथ अपना अधिक से अधिक समय बिता रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications