सानिया मिर्ज़ा ने बताई धांसू ट्रिक, कैसे करें भारतीय या पाकिस्तानी खाने की पहचान, बेहद आसान है तरीका
Sania Mirza: भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा रिटायरमेंट के बाद अक्सर पिकल बॉल में व्यस्त दिखाई देती हैं। वह अपने बेटे के साथ दुबई में रहती हैं लेकिन भारत में आना-जाना बराबर लगा रहता है। भारत में कोई इवेंट या फेस्टिवल में वह आती रहती हैं। सानिया खाने की शौक़ीन हैं लेकिन बनाने का उतना हुनर उनके पास नहीं हैं।
एक इंटरव्यू में उन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी खाने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए बताया था कि दोनों देशों के फूड में क्या बड़ा अंतर है। सानिया ने बताया कि दोनों देशों को कैसे आसानी से पहचाना जा सकता है।

कर्ली टेल्स के इंटरव्यू में सानिया से जब पूछा गया कि भारतीय और पाकिस्तान खाने में कोई अंतर दिखाई देता है? तो उन्होंने इसे स्वीकार करते हुए कहा कि दोनों देशों की डिश समान ही हैं लेकिन स्वाद में अंतर है। हम खाकर बता देंगे कि यह पाकिस्तानी डिश है और यह भारत की डिश है।
सानिया मिर्ज़ा को जब पूछा गया कि अपने बेटे के लिए खाने में कौन सी डिश बनाना पसंद करती हैं, तो उन्होंने साफ़ मना करते हुए कहा कि मुझे कुकिंग नहीं आती है। मैं अंडे मना सकती हूं लेकिन इजहान जो अंडे खाना पसंद नहीं है। मैं सिर्फ अंडे पकाने में ही माहिर हूं और मेरी कुकिंग यहीं समाप्त हो जाती है। फिटनेस मेंटेन रखने के लिए सानिया मिर्ज़ा डाइटिंग पर रहती हैं।
उन्होंने ईद का जश्न अपने परिवार के साथ हैदराबाद में मनाया, जहां उनके माता-पिता और बेटे इजहान की मौजूदगी में त्योहार की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। सानिया अपनी बहन के साथ भी काफी क्लोज हैं।












Click it and Unblock the Notifications