'आप शाहरुख खान के साथ मूवी डिजर्व करती हो', सानिया मिर्जा ने सरेआम कर दिया बड़ा ऐलान
Sania Mirza Tennis Academy News: पिछले कुछ सालों में टेनिस के प्रति लोगों की रुचि बढ़ी है। बच्चे भी इस खेल की तरफ आकर्षित हुए हैं। पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले कुछ महीनों से पर्सनल लाइफ के कारण सानिया मिर्जा चर्चाओं में रही हैं। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद सानिया मिर्जा अब खुद को बिजी रखने का काम कर रही हैं।
सानिया मिर्जा का बड़ा ऐलान
सानिया मिर्जा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अंकाउंट पर टेनिस को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। सानिया मिर्जा टेनिस एकेडमी में आने वाले समय में कई एक्टिविटी देखने को मिलने वाली है। हैदराबाद के मुर्तुजागुडा में आदर्श, सुरम्य सेटिंग में स्थित सानिया मिर्जा टेनिस एकेडमी में बच्चों के लिए एडमिशन चालू होने वाले हैं। जिसकी जानकारी सानिया मिर्जा ने एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी है।

फैंस ने किया कमेंट
सानिया मिर्जा के इस वीडियो पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिख कि आप शाहरुख खान के साथ मूवी डिजर्व करती हो। इसके अलावा भी कई फैंस ने सानिया मिर्जा को लेकर अपनी बात कही है। सानिया मिर्जा ने वीडियो में बताया कि उनकी एकेडमी में सही प्रशिक्षण के साथ-साथ मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान दिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आप सानिया मिर्जा का वीडियो देख सकते हैं।
शोएब मलिक से लिया तलाक
बता दें कि सानिया मिर्जा ने 12 अप्रैल 2010 को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से शादी की थी। 30 अक्टूबर 2018 को दोनों माता-पिता बने। उनके बेटे का नाम इजहान मिर्जा है। लेकिन साल 2024 की शुरुआत में ही सानिया मिर्जा शोएब मलिक से अलग हो गई। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी रचाकर सभी को हैरान कर दिया। सानिया अब एक नई शुरुआत करने की कोशिश में जुटी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications