अचानक ट्रीटमेंट के लिए डॉक्टर के पास पहुंचीं सानिया मिर्जा? खुद वीडियो शेयर कर बताया हाल!
Sania Mirza share video: हाल ही में टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा को एक डॉक्टर के साथ देखा गया है। सानिया मिर्जा को लेकर फैंस की दिलचस्पी हमेशा बनी रहती है। खासतौर पर शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद सानिया मिर्जा फैंस के बीच अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। सानिया मिर्जा को हाल ही में एक डॉक्टर साथ देखा गया, लेकिन यहां कोई घबराने वाली बात नहीं है।
अचानक ट्रीटमेंट के लिए पहुंचीं सानिया (Sania Mirza share video)
सानिया मिर्ज़ा को एक खास स्किन ट्रीटमेंट करवाते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। यह ट्रीटमेंट किसी और ने नहीं बल्कि मशहूर ब्यूटी एक्सपर्ट और स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. रदमिला लुकियान ने किया है। डॉ. रदमिला का मानना है कि सुंदरता को बदलने की नहीं, बल्कि उसे और बेहतर बनाने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि सानिया के साथ मेरा तरीका बहुत सीधा है। कुछ बदलना नहीं, बल्कि उन्हें और निखारना।

आखिर इस ट्रीटमेंट में क्या होता है?
इस ट्रीटमेंट का नाम है 'L Technique', जो डॉ. रदमिला की सिग्नेचर प्रक्रिया है। यह एक "नॉन-सर्जिकल फेस लिफ्ट" है, यानी इस प्रक्रिया में चेहरे को न तो किसी ऑपरेशन से बदला जाता है और न ही किसी तरह की कटिंग की जाती है। यह एक सुरक्षित और प्राकृतिक तरीका है जिससे चेहरे की स्किन थोड़ी ऊपर की ओर उठती है। इससे चेहरा ज्यादा जवां, टाइट और फ्रेश दिखता है।
सानिया मिर्ज़ा को मिलेगा ट्रीटमेंट का फायदा
इस तकनीक में खास तरह की डर्मल फिलर्स या स्किन टाइटनिंग थैरेपी का इस्तेमाल होता है, जो चेहरे की झुर्रियों को कम करके ग्लोइंग और यंग लुक देती है। यह प्रक्रिया उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो बिना किसी सर्जरी के, बिना ज्यादा समय लिए अपने चेहरे में ताजगी और आत्मविश्वास लाना चाहते हैं। सानिया मिर्ज़ा जैसी पब्लिक फिगर के लिए यह तरीका बहुत ही उपयोगी है क्योंकि वह कैमरे के सामने रहती हैं और हमेशा फ्रेश दिखना चाहती हैं।
सानिया मिर्ज़ा अपने आप को फिट और हेल्दी रखने के लिए खुद पर खासा ध्यान देती हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सानिया हफ्ते में 5 से 6 दिन जिम जाती हैं। उनका वर्कआउट कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, और कोर एक्सरसाइज का मिश्रण होता है।












Click it and Unblock the Notifications