Shreyas Iyer: 'मुझे इज्जत नहीं मिली' कहने वाले श्रेयस हैं धनश्री-चहल के तलाक की वजह?डांस का Video हुआ था वायरल
Shreyas Iyer Hindi: चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का खिताब जीतकर टीम इंडिया ने भारतीयों को मुस्कुराने का मौका दे दिया है, होली पर इससे बड़ा तोहफा और कोई नहीं हो सकता है। पूरे भारत में खुशी की लहर है। चैंपियंस ट्रॉफी की पूरी जर्नी में भारत के विस्फोटक प्लेयर श्रेयस अय्यर का काम काफी सराहनीय रहा। मिडिल आर्डर का ये खिलाड़ी पूरे टू्र्नामेंट में जबरदस्त रूप से छाया रहा।
लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने कुछ ऐसा कहा है, जिसे सुनने के बाद उनके फैंस काफी हैरान-परेशान हैं। दरअसल 22 मार्च से आईपीएल 2025 का दंगल शुरू होने जा रहा है। जिसके लिए सभी खिलाड़ियों ने तैयारी भी शुरू कर दी है।

लेकिन आईपीएल 2024 में केकेआर यानी कोलकाता नाईटराईडर्स को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले श्रेयस ने कहा कि 'उन्हें टीम को ट्रॉफी जिताने के बाद भी वो सम्मान और आदर नहीं मिला, जो कि मिलना चाहिए था।'
'मुझे इज्जत नहीं मिली', श्रेयस अय्यर के बयान से हर कोई हैरान (Shreyas Iyer)
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए श्रेयस ने कहा कि 'कभी-कभी ऐसा होता है कि आप बहुत मेहनत करते हैं लेकिन आपको वो तवज्जो नहीं मिलती जिसके आप हकदार हैं तो बुरा लगता है।' आपको बता दें कि श्रेयस की कप्तानी में ही केकेआर आईपीएल की तीसरी बार विजेता बनी थी।
श्रेयस को मेगानीलामी में पंजाब किंग्स ने अपने साथ जोड़ा
लेकिन श्रेयस के केकेआर ने रिटेन नहीं किया बल्कि श्रेयस को मेगानीलामी में पंजाब किंग्स ने अपने साथ जोड़ा है। श्रेयस के इज्जत ना मिलने वाली बात कहकर सोशल मीडिया पर एक बहस को भी जन्म दे दिया है। उनके फैंस इस बात के लिए केकेआर को दोष भी दे रहे हैं।
चहल की पत्नी धनश्री वर्मा संग जुड़ा अय्यर का नाम!
आपको बता दें कि अपनी धुंआदार बल्लेबाजी के लिए मशहूर श्रेयस वैसे अपने गर्म मिजाज के लिए भी जाने जाते हैं तो वहीं उनका नाम कुछ वक्त पहले भारत के स्टार प्लेयर रहे यजुवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा के भी साथ जोड़ा गया था। बताते चलें कि इन दिनों चहल और धनश्री दोनों के बीच खटपट की खबरें है। कई मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि दोनों तलाक लेने वाले हैं।
क्या श्रेयस हैं क्या धनश्री-चहल के तलाक की वजह?
दोनों काफी टाइम से अलग-अलग रह रहे हैं, इन खबरों को बल तब और मिला जब धनश्री ने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी और चहल की सारी तस्वीरें हटा दीं। इसके बाद से लगातार चहल और उनकी ओर से क्रिप्टीक पोस्ट शेयर की जा रही थी। चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के फाइनल में चहल और आरजे महवश को साथ में देखा गया था।
'हमेशा औरतों को ही गलत समझा जाता है' (Shreyas Iyer)
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये तस्वीरें वायरल हुईं, धनश्री ने अपने अकाउंट पर पुरानी सारी तस्वीरें रीस्टोर करके लिखा-'हमेशा औरतों को ही गलत समझा जाता है।' जिसको पढ़ने के बाद क्रिकेट फैंस और भी ज्यादा कन्फ्यूज हो गए हैं।मालूम हो कि साल 2022 से ही धनश्री और चहल के तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है।
श्रेयस अय्यर का एक डांस वीडियो हुआ था वायरल
हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बारे में खुलकर बातें नहीं की है। लेकिन कुछ वक्त पहले धनश्री वर्मा और श्रेयस अय्यर के एक डांस वीडियो ने भी सुर्खियां पकड़ी थीं, जिसमें दोनों साथ में डांस कर रहे थे। कहा जा रहा था कि श्रेयस और धनश्री एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और इसी वजह से धनश्री और चहल अलग हो रहे हैं। हालंकि इस बारे में श्रेयस और धनश्री ने कोई सफाई नहीं दी थी।
श्रेयस की बहन श्रेष्ठा भी एक कोरियोग्राफर है (Shreyas Iyer)
हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि धनश्री वर्मा, जो कि एक बेहतरीन कोरियोग्राफर हैं, ने श्रेयस को डांस सिखाया था। दोनों अच्छे मित्र हैं। श्रेयस की बहन श्रेष्ठा भी एक कोरियोग्राफर है और वो भी धनश्री के काफी करीब हैं, इसी वजह से धनश्री और श्रेयस कई जगहों पर स्पॉट किए जाते हैं, जिसकी वजह से दोनों को लेकर गॉसिप होती रहती है। फिलहाल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रेयस सिंगल हैं। खैर आपको यहां एक खास बात बताते हैं कि आईपीएल के इस सीजन में चहल और श्रेयस दोनों ही पंजाब किंग्स के साथ हैं।












Click it and Unblock the Notifications