'मैंने कभी भी इस बारे में बात नहीं की...', सानिया मिर्जा को थी ये बड़ी बीमारी! शोएब से तलाक के बाद खोला सच
Sania Mirza News: भारतीय टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी सानिया मिर्जा पिछले कई दिनों में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) से अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। शोएब मलिक ने जब से पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी की है...तब से ही सानिया मिर्जा की जिंदगी में लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।
सानिया मिर्जा ने हाल ही में एक मीडिया संस्थान को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपनी शादी, करियर और समाज को लेकर कई सारी बातें की हैं। इस इंटरव्यू में सानिया ने एक ऐसी बात का खुलासा किया है, जिसके बारे में शायद ही किसी को पता है। सानिया ने बताया है कि उन्हें एक तरह की बीमारी थी।

सानिया मिर्जा बोलीं- 'मैं अब तक किसी को ये नहीं बताया...'
सानिया मिर्जा ने इंटरव्यू में कहा कि, ''मैंने ये किसी को नहीं बताया है और बहुत लोगों को ये नहीं पता है कि, किसी भी नए शख्स से मिलने में मुझे एंजाइटी होती थी। किसी को इस बात पर विश्वास नहीं होता है। लेकिन जैसे मेरी जिंदगी अचानक बदली है, आज भी जब मैं किशी भरे हुए हॉल में जाती हूं...और वहां मेरा नाम अनाउंस होने वाला है, और मुझे पता है कि सब लोग मेरी तरफ देखने वाले हैं, तो वैसे मैं मुझे बहुत ज्यादा एंजाइटी होने लगती है...मैं घबरा जाती हूं।''
सानिया मिर्जा ने कहा- 'मुझे डरता लगता था कि लोग मेरी तरफ...'
सानिया मिर्जा ने आगे कहा, ''मैं कभी भी इस एंजाइटी के बारे में किसी ने बात नहीं की है...किसी को खुलकर नहीं बताया है। ऐसा मेरे साथ स्कूल में भी होता था...मुझे सारे सवाल के जवाब आते भी होते थे तो मैं कभी भी जवाब देने के लिए अपना हाथ नहीं उठाती थी...क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि सभी लोग मुझे देखें। मुझे डर लगता था कि ओह...सब लोग मुझे देखने वाले हैं। मैं ऐसी इंसान हूं...लेकिन अब मैं बदली हूं...अब मैं पब्लिक में बोल पाती हूं...मैंने खुद को बहुत बदला है।''
जानिए क्या होता है एंजाइटी?
एंजाइटी एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें आपको किसी एक तरह की चीज से डर लगने लगता है। एंजाइटी भविष्य की चिंता या डर की निरंतर भावना को कहते हैं। ये व्यक्तिगत, प्रोफेशनल और सामाजिक जीवन जीने में रुकावट बनता है। एंजाइटी एक तरह की डिसऑर्डर है।
सानिया मिर्जा को एक तरह का सामाजिक एंजाइटी था, इसे सोशल फोबिया के रूप में भी जाना जाता है। इसमें रोजमर्रा की घटनाएं चिंता, डर और शर्मिंदगी महसूस कराती है।












Click it and Unblock the Notifications