'चेहरे पर प्यारी स्माइल और साथ में जिगर का टुकड़ा', Sania Mirza की तस्वीर देख बोले फैंस- थाला फॉर ए रीजन
Sania Mirza Shares Photos With Son: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुई हैं। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ तलाक लेने के बाद वह लगातार फैंस के बीच चर्चाओं में बनी हुई हैं। इस साल के शुरुआत में सानिया ने शोएब मलिक से अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया। वह अब अपने बेटे इजहान के साथ दुबई में रहती हैं।
सानिया ने शेयर की तस्वीर
हाल ही में सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में उनके चेहरे पर स्माइल नजर आ रही है। इसके साथ ही वह अपने जिगर के टुकड़े यानी अपने बेटे के साथ बेहद खुश नजर आ रह हैं। सानिया ने 1 नंबर की टी-शर्ट पहन रखी हैं, जबकि उनके बेटे ने सात नंबर का टी-शर्ट डाला हुआ। इस तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट किया थाला फॉर ए रीजन।

बेटे के साथ दुबई में रहती हैं सानिया
सानिया मिर्जा ने अपने परिवार के साथ दुबई शिफ्ट हो गई थीं। साल 2022 में भारत से दुबई शिफ्ट होने के एक साल बाद ही सानिया ने अपने पति से तलाक ले लिया। अब सानिया मिर्जा अपने बेटे इजहान मिर्जा मलिक के साथ दुबई में रहती हैं। सानिया मिर्जा का दुबई स्थित डबल स्टोरी विला बेहद खूबसूरत है। इस घर में सानिया ने अपने बेटे के लिए एक पूल भी रखा है, जहां इजहान स्विमिंग की प्रैक्टिस करता है।
टूटा 14 साल पुराना रिश्ता
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच 14 साल की शादी का टूटना उनके फैंस और मीडिया के लिए एक बड़ा विषय बन गया। तलाक के बाद सानिया अक्सर अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट्स में इज़हान के साथ अपने घर के अंदर के प्यारे पल की तस्वीरें शेयर करती हैं। सानिया ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में जितना प्राइवेट रहने की कोशिश की है, उतना ही वह अपने बेटे को लेकर लोगों के साथ एक मजबूत बंधन बनाने की कोशिश में हैं।












Click it and Unblock the Notifications