'ये तो बिल्कुल शोएब मलिक जैसा दिखता है', Sania Mirza के बेटे को देख किसने कही ये बात
Sania Mirza shares Instagram photos: भारतीय टेनिस की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। सानिया ने भले ही अपने खेल से संन्यास ले लिया हो, लेकिन फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता अब भी बरकरार है। इंस्टाग्राम पर उनके 13 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो यह बताने के लिए काफी है कि फैंस अभी भी उनसे जुड़े रहना चाहते हैं।
टेनिस को वैश्विक स्तर पर दिलाई पहचान
सानिया मिर्जा ने भारतीय टेनिस को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई और देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनने का काम भी किया। कड़ी मेहनत, खेल में उपलब्धियों और व्यक्तित्व की वजह से वे आज भी लाखों दिलों पर राज करती हैं। वे फैशन, फिटनेस और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में भी लगातार काम कर रही हैं।

सानिया मिर्जा ने बेटे के साथ शेयर की तस्वीर
सानिया मिर्जा अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी ज़िंदगी के खास पल शेयर करती रहती हैं, जिनमें उनकी खूबसूरत तस्वीरें, ट्रेवल डायरी और व्यक्तिगत जीवन की झलकियां शामिल होती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं।
फैंस कर रहे हैं तारीफ
ये तस्वीरें उनके फॉलोअर्स के बीच काफी चर्चा में हैं, और उन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों में सानिया की मुस्कान और उनके आत्मविश्वास को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने जीवन के हर पल को खुलकर जी रही हैं। वहीं एक यूजर ने सानिया के बेटे इज़हान मिर्ज़ा मलिक को लेकर कमेंट किया किया कि ये तो बिल्कुल शोएब मलिक जैसा दिखता है।
शोएब मलिक ने छोड़ा साथ
सानिया मिर्जा के जीवन में साल 2024 में एक बड़ा मोड़ आया जब पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक ने उनसे अलग होकर सना जावेद से निकाह कर लिया। इस घटना ने सानिया को गहरे सदमे में डाला, लेकिन उन्होंने अपने और अपने बेटे इजहान के जीवन को संभाला। इस कठिन दौर में उन्होंने खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने के लिए कई तरीकों का सहारा लिया।












Click it and Unblock the Notifications