Sania Mirza ने शेयर की गजब की इंस्टाग्राम स्टोरी, जुबां पर आ गई दिल की बात, साक्षी धोनी का भी मिला साथ
Sania Mirza, Instagram story: भारतीय टेनिस आइकन सानिया मिर्ज़ा फैंस के बीच चर्चाओं में बनी रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उन्होंने फरवरी 2023 में पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लिया था, इसके बावजूद वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। सानिया मिर्जा की उपलब्धियों ने भारत को काफ़ी गौरव दिलाया है, और उन्होंने अपने करियर और ब्रांड एंडोर्समेंट के ज़रिए अपनी एक अलग पहचान हासिल की है।
सानिया ने शेयर की तस्वीरें
अपने पति से अलग होने के बावजूद सानिया कोशिश करती रही हैं कि उनके बेटे को किसी चीज की कमी न हो। हाल ही में सानिया ने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह अपने बेटे इज़हान मिर्ज़ा मलिक के साथ ग्लैमरस अंदाज़ में नज़र आईं। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि लंबी कहानी संक्षेप में। उनके फैंस इन तस्वीरों पर प्यार बरसा रहे हैं।

साक्षी धोनी ने भी किया लाइक
इनमें से एक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने भी इस पोस्ट पर अपना प्यार जताया है। सानिया मिर्ज़ा के इंस्टाग्राम पर लगभग 13 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनकी पोस्ट्स अक्सर वायरल हो जाती है। सानिया मिर्ज़ा के इस पोस्ट को साक्षी धोनी ने भी लाइक किया है।
सानिया ने कही दिल की बात
इसके अलावा सानिया मिर्जा ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दिल की बात कही है। उन्होंने लिखा कि हम इंसान हैं इसलिए हम वह महसूस करेंगे जो हम हमेशा महसूस नहीं करना चाहते हैं। हम इंसान हैं इसलिए ऐसे क्षण हमारी जिंदगी में आएंगे।
बेटे के साथ शेयर की तस्वीरें
सानिया मिर्ज़ा अपने बेटे इज़हान मिर्ज़ा मलिक को लेकर भी अपडेट देती रहती हैं। इज़हान मिर्ज़ा मलिक ने तैराकी में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। इस साल उन्होंने दुबई में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में दो पदक जीते। सानिया ने इस उपलब्धि को गर्व से अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इवेंट की एक तस्वीर और वीडियो के साथ शेयर किया।












Click it and Unblock the Notifications