क्या Sania Mirza हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला, पेरिस ओलंपिक के बीच मिली बड़ी खुशखबरी

Sania Mirza, Latest Instagram Photos: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा अक्सर अपनी खूबसूरती के कारण सुर्खियां बटोरने का काम करती रहती हैं। सानिया मिर्जा मौजूदा समय में ओलंपिक की वजह से चर्चाओं में हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिस पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सानिया ने शेयर की तस्वीर

हाल के महीनों में सानिया ने कई ब्रांड एंडोर्समेंट साइन किए हैं। हैगन-डेज़ रोज़ प्रोजेक्ट के साथ ब्रांड एंबेसडर के रूप में सानिया मिर्जा दूसरी बार जुड़ी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी शेयर की। अपनी पोस्ट में सानिया ने हेगेन-डेज़ रोज़ प्रोजेक्ट में फिर से शामिल होने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि मैं दूसरी बार हेगेन-डेज़ रोज़ प्रोजेक्ट की ब्रांड एंबेसडर बनकर बहुत खुश हूं।

Sania Mirza 1

पेरिस ओलंपिक के बीच मिली खुशखबरी

इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाना है और सानिया इस पहल के ज़रिए महिलाओं में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से शामिल हैं। सानिया ने हेगेन-डेज़ रोज़ प्रोजेक्ट के साथ जुड़ने पर खुशी जाहिर की। उन्हें जब यह खबर मिली तो वह पेरिस ओलंपिक मैचों को कवर कर रही थीं।

बतौर एक्सपर्ट जुड़ी सानिया

सानिया मिर्जा 4 बार ओलंपिक खेल चुकी हैं। उन्होंने पहली बार 2008 में ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था। लेकिन अब वह भारत में पेरिस ओलंपिक का साइव प्रसारण करने वाले चैनल स्पोर्ट्स 18 के साथ बतौर एक्सपर्ट जुड़ी हैं। स्पोर्ट्स 18 ने उन्हें 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए चुने गए एक्सपर्ट पैनल में शामिल किया है, जिसमें साक्षी मलिक और विजेंद्र सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी मौजूद हैं।

फैंस ने बताया- दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला

सानिया मिर्जा ने ओलंपिक कवरेज के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। सानिया मिर्जा की तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने तो सानिया मिर्जा को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बता दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+