Sania Mirza को संन्यास के बाद आखिर कितनी मिलती हैं पेंशन! सामने आया हैरान करने वाला सच
Sania Mirza pension News: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा फैंस के बीच अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से पहले भी सानिया मिर्जा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने टीम इंडिया को जीत की शुभकामनाएं दी थी। सानिया मिर्जा ने अपने करियर में तीन ग्रैंड स्लैम महिला डबल्स खिताब (2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2015 में विम्बलडन और 2015 में यूएस ओपन) जीते हैं।
सानिया मिर्जा को कितनी मिलती हैं पेंशन (Sania Mirza pension News)
भारत में जैसे क्रिकेटरों की बोर्ड का नाम BCCI है, वैसे ही टेनिस को AITA यानी ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन संचालित करती है। लेकिन सानिया मिर्जा को ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन की तरफ से संन्यास के बाद किसी तरह की कोई पेंशन नहीं दी जाती है। खिलाड़ियों को लेकर ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन की पेंशन से जुड़ी किसी तरह की कोई योजना नहीं है।

सानिया मिर्जा इस तरह कमाती हैं पैसा
सानिया मिर्जा कई प्रमुख ब्रांड्स के साथ एंडोर्समेंट करती हैं। ये ब्रांड्स उनकी लोकप्रियता और खेल की दुनिया में उनकी छवि को देखते हुए उन्हें मोटी रकम देते हैं। सानिया मिर्जा ने अपने करियर के दौरान विभिन्न व्यापारिक निवेश भी किए हैं। उनका फैशन और फिटनेस के क्षेत्र में भी दिलचस्पी है। उन्होंने अपने खुद के ब्रांड्स और प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं, जिससे उनकी जबरदस्त कमाई होती है।
कितनी है सानिया मिर्जा की कुल नेट वर्थ
बता दें कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी 12 अप्रैल 2010 को हुई थी। हैदराबद के ताज कृष्णा होटेल में ये दोनों कपल शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन शादी के लगभग 14 साल बाद यानी साल 2024 की शुरुआत में दोनों ने तलाक लेकर सभी को हैरान कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सानिया मिर्जा की कुल नेट वर्थ 216 करोड़ की है। इसमें कई गाड़ियां, घर, आदि चीजें शामिल हैं।
विज्ञापन और ब्रांड से उनको ज्यादा कमाई होती है। इसके अलावा इन्स्टाग्राम प्रमोशन से उनकी कमाई का एक मोटा हिस्सा आता है। सानिया मिर्ज़ा के पास रेंज रोवर, पोर्श, जगुआर एक्सएफ, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी कई गाडियाँ हैं। वह दुबई स्पोर्ट्स की एम्बेसडर भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications