प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सानिया मिर्जा को लेटर लिखा, टेनिस सनसनी ने दिया ट्विटर पर जवाब
भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा को संन्यास के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने लेटर लिखा था, इसका जवाब उन्होंने सोशल मीडिया से दिया है।

Sania Mirza replied to PM Modi fot his letter: भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने कुछ ही दिनों पहले खेल को अलविदा कह दिया था। दुबई में उन्होंने अपना अंतिम मुकाबला खेला था। इसके बाद सानिया को भारतीय टेनिस में योगदान के लिए धन्यवाद करने वाले कई मैसेज और बयान आये। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल थे। पीएम मोदी ने 9 मार्च को सानिया को लेटर लिखते हुए खेल से देश का नाम रौशन करने के लिए उनको धन्यवाद कहा। अब सानिया मिर्जा की तरफ से भी इसका जवाब दिया गया है।
सानिया ने ट्विटर पर लिखा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को प्रेरक शब्दों के लिए धन्यवाद कहना चाहूंगी। सानिया ने लिखा कि मैंने हमेशा भारत का प्रतिनिधित्व कर गर्वमहसूस किया है और मेरी क्षमताओं के अनुसार मैं जैसे भी भारत को गौरवान्वित करा सकूं, मैं वह करुँगी। आपके समर्थन के लिए मैं धन्यवाद करती हूं।
गौरतलब है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लेटर में सानिया मिर्जा को संबोधित करते हुए लिखा था कि टेनिस प्रेमियों को स्वीकार करना मुश्किल होगा कि आप अब प्रोफेशनल टेनिस में नहीं खेलेंगी। भारत के बेस्ट टेनिस खिलाड़ियों में से एक के रूप में आपने भारतीय खेलों पर अमित छाप छोड़ी है। पीएम ने यह भी कहा कि आपने 13 जनवरी को अपने सफर और संघर्ष के बारे में बताया और यह भी बताया कि भारत के लिए पदक जीतना सबसे बड़ा सम्मान रहा है। मैं यह कह सकता हूं कि आप भारत का गौरव हैं।
पीएम नेजूनियर खिलाड़ी के तौर पर विम्बलडन में सानिया की सफलता के बारे में लिखा कि आपने वहां से दिखा था था कि आगे एक ताकत के रूप में सामने आ रही हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने उनके सफर की शुरुआत में खेली गई कुछ स्पर्धाओं का जिक्र भी किया।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने वाली सानिया मिर्जा भारत से ही खेलती रही हैं। संन्यास के बाद उनको महिला प्रीमियर लीग में एक अहम रोल दिया गया है। सानिया को महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मेंटर बनाया गया है। इस समय वह लीग में टीम के साथ देखी जा सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications