Sania Mirza ने VIDEO शेयर कर फैंस को दी चेतावनी, कहा- भूलकर भी न करें ऐसी गलती
Sania Mirza latest video viral: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भले ही टेनिस से दूर हो गई हों, लेकिन वे हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले एक साल में उनकी पर्सनल लाइफ ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। खास तौर पर पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ उनकी 14 साल पुरानी शादी टूटने के बाद से ही उन्हें लेकर कई तरह की खबरें सामने आती रही है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं सानिया
सानिया मिर्जा सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर काफ़ी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ऐसे पोस्ट शेयर करती हैं जो उनकी भावनाओं को दर्शाते हैं। मुश्किल समय का सामना करने के बावजूद सानिया खुद को समय देती हैं और अपने फॉलोअर्स के साथ ऑनलाइन जुड़ी रहती हैं। फैंस भी लगातार सानिया मिर्जा को लेकर अपने विचार पेश करते रहते हैं।

वीडियो शेयर कर फैंस को किया सतर्क
हाल ही में सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से सानिया मिर्जा ने फैंस को सतर्क किया है। उन्होंने वीडियो में कहा कि आप अपने बैंक खाते और लॉकर के लिए नॉमिनी जरूर दर्ज करें। बैंक खाते में नामांकन, यानि नॉमिनेशन करने से जमाकर्ता के बाद उसके बैंक खाते के रकम का भुगतान आसानी से हो सकता है। आरबीआई कहता है- जानकार बनिए, सतर्क रहिए।
दूसरी शादी की फैल रही अफवाहें
पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की शादी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। सानिया मिर्ज़ा ने इस साल की शुरुआत में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक ले लिया था जिसके बाद से उनकी दूसरी शादी की चर्चाएं तेज़ हो गई हैं।
सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक ने 2010 में शादी की थी और उनका रिश्ता 14 साल तक चला। इस साल जनवरी में उन्होंने अलग होने का फैसला किया। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी टीवी अभिनेत्री सना जावेद से शादी कर ली है, जबकि सानिया मिर्ज़ा हैदराबाद में अकेली रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications