शादी की अफवाहों के बीच Sania Mirza ने उठाया बड़ा कदम, वीडियो शेयर कर खुद दी जानकारी
sania mirza latest instagram Video: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिससे उनके फॉलोअर्स उनकी खूबसूरती और फिटनेस से प्रभावित होते रहते हैं। सानिया मिर्जा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है।
सानिया ने शेयर किया वीडियो
सानिया मिर्जा ने अपने वीडियो में टेनिस ट्रेनिंग प्रोग्राम के बारे में बताया है। सानिया मिर्जा टेनिस अकादमी की शुरुआत मार्च 2013 में हुई थी जिसका उद्देश्य भारतीय टेनिस खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय टेनिस ट्रेनिंग प्रदान करना है। सानिया मिर्जा ने बताया कि 9 से 13 सितंबर तक यानी पांच दिन उनकी अकादमी में ट्रेनिंग कराई जाएगी। जिसमें 12 साल से लेकर 18 साल के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं।

टेनिस ट्रेनिंग को लेकर कही यह बात
इस वीडियो में सानिया बताती हैं कि स्टेप वन टू बी ए चैंपियन आपको अपने ऊपर भरोसा रखा होगा। बाकी हमारी अकादमी आपको बेहतर बनाएगी। हमारे पास कई एक्सपीरियंस कोच हैं। मैं खुद भी टेनिस से जुड़ी जरूरी बातें आपको बताउंगी। इसलिए 9 से 13 सितंबर तक हमारे साथ जुड़ें। 5 दिनों का यह ट्रेनिंग प्रोग्राम आपके खेल को अगले स्तर तक ले जाएगा। चैंप बनने के लिए तैयार हैं? आइए इसे साकार करें!
उड़ी थी शादी की अफवाह
शोएब मलिक से तलाक के बाद से ही सानिया मिर्जा का नाम कई लोगों के साथ जोड़ा जा चुका है। कुछ दिन पहले भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा की शादी की अफवाहें भी सामने आई थी। जिस पर मोहम्मद शमी ने गुस्सा भी जाहिर किया था। बता दें कि टेनिस कोर्ट से दूर सानिया मिर्ज़ा अलग-अलग तरीकों से अच्छी खासी कमाई कर रही हैं। वह कई ब्रांडों का विज्ञापन करती नज़र आती हैं, जिससे खेल के अलावा उनकी आय के अन्य स्रोत भी जुड़ते हैं।












Click it and Unblock the Notifications