सानिया मिर्ज़ा भड़कीं और कोलकाता मामले पर दिया रिएक्शन, गुस्से में ऐसा क्या कर दिया कि फैन्स कर रहे तारीफ
Sania Mirza: सानिया मिर्ज़ा हर मुद्दे पर अपनी बाद शिद्दत से रखती हैं। कोलकाता में हुए रेप और मर्डर मामले पर भी सानिया की प्रतिक्रिया देखने को मिली है। सानिया ने अपना रिएक्शन बेबाकी से रखा है। इन्स्टाग्राम पर सानिया मिर्ज़ा ने स्टोरीज के जरिए अपनी बात रखी।
स्वतंत्रता के मौके पर सानिया ने स्टोरी में डाला था कि जिस दिन एक महिला रात में सड़कों पर स्वतंत्र रूप से चल सकेगी। उस दिन हम कह सकते हैं कि भारत ने स्वतंत्रता प्राप्त कर ली है। सानिया की पोस्ट को लेकर लोगों ने काफी तारीफ की है क्योंकि वह उन चुनिन्दा सेलिब्रिटीज में से हैं जिन्होंने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

इसके बाद सानिया की तरफ से इस मामले पर एक बार फिर से प्रतिक्रिया आई। सानिया ने किसी की रील को उठाकर अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी पर लगा दिया। फाय डीसूजा की रील को सानिया ने अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी बनाया है। इसमें कहा गया है कि महिलाएं सिर्फ अपनी सुरक्षा की मांग कर रही हैं न कि प्रोटेक्शन की। स्कूल कॉलेज, रात को बस, फ्लाईट में सुरक्षा हो क्योंकि हम भी आदमियों के बराबर हैं।
शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्ज़ा अपने-आप में खुश हैं। हालांकि अफवाहें आई थीं कि सानिया और मोहम्मद शमी शादी कर रहे हैं लेकिन इनमें सच्चाई कुछ नहीं थी। सानिया अपने बेटे के साथ रहती हैं और खुश भी हैं। हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर अपनी भतीजी दुआ को जन्मदिन की बधाई दी थी। इसके अलावा भारत के स्वतंत्रता दिवस पर सानिया ने शुभकामनाएँ दी।












Click it and Unblock the Notifications