सानिया मिर्ज़ा से मोहम्मद शमी ने ट्रॉफी के साथ की मुलाक़ात? क्या है वायरल फोटो की सच्चाई
Sania Mirza: सानिया मिर्ज़ा का तलाक होने के बाद उनका नाम मोहम्मद शमी के साथ काफी ज्यादा जोड़ा गया और बात शादी करने तक चली। बाद में सानिया मिर्ज़ा के पिता को आगे आना पड़ा और इस मामले को लेकर स्थिति साफ़ की गई। सानिया मिर्ज़ा दुबई में रहते हैं और हाल ही में टीम इंडिया वहां थी।
भारतीय टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड को फाइनल में रौंदकर खिताबी जीत दर्ज कर ली थी। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अपने सभी मुकाबले जीते और कोई मैच नहीं हारा था। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन बार चैम्पियंस ट्रॉफी का टाइटल जीतने का रिकॉर्ड कायम कर दिया।

मोहम्मद शमी के लिए यह पहला आईसीसी टाइटल था, लिहाजा उनके लिए यह काफी खास मौका था। उन्होंने अपनी माँ को भू फाइनल मैच के लिए दुबई बुलाया था। सानिया मिर्ज़ा भी दुबई में ही मौजूद थीं और उन्होंने भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले का पूरा आनन्द लिया जीत की ख़ुशी भी जताई।
इस बीच सानिया मिर्ज़ा और मोहम्मद शमी की एक और फोटो सामने आई है, इसमें दिखाया गया है कि दोनों ने ट्रॉफी हाथ में पकड़ी हुई हैं। शमी और सानिया दोनों मुस्कुरा भी रहे हैं। फेसबुक पर युनास चोपदार नामक वेरीफाइड अकाउंट से यह फोटो पोस्ट की गई है और इस आर्टिकल के अंत में उसे एम्बेड किया गया है।
वनइंडिया ने इसकी पड़ताल करने का फैसला लेते हुए सच्चाई जानने का प्रयास किया कि आखिर मामला क्या है। शमी ने वही सफेद जैकेट पहनी है, जो फाइनल में जीत दर्ज करने के बाद उनको मिली थी। टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स को इस तरह की जैकेट मिली थी। आईसीसी की यह परम्परा है।
Sania Mirza की फोटो की सच्चाई
सबसे पहले सानिया मिर्ज़ा, शमी और बीसीसीआई के सोशल मीडिया हैंडल्स पर देखने से कुछ नहीं मिला। इसके बाद गूगल सर्च और रिवर्स इमेज से देखा गया लेकिन वहां भी फोटो को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई। इससे साफ़ हो गया कि फोटो में AI का इस्तेमाल किया गया है। फोटो में GrokAi का वॉटर मार्क सबसे नीचे हल्के अक्षरों में दिखाई देता है, यह AI boat एक्स (ट्विटर) का है। इससे पूरी चीज क्लियर हुई कि AI से फेक फोटो बनाकर लगाई गई है। सच्चाई का इससे कोई लेना-देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications