सानिया मिर्ज़ा ने कर दी बड़ी गलती, ब्रेकफास्ट के लिए बुलाया मेहमान डिनर तक वहीं जमा रहा, जानिए क्या हुआ

Sania Mirza: महिला टेनिस की खूबसूरत स्टार्स में से एक सानिया मिर्जा रिटायरमेंट के बाद भी फैन्स के दिलों में उतना ही राज करती हैं, जितना पहले करती थीं। शोएब मलिक के साथ शादी के एक दशक बाद तलाक होने पर उन्होंने खुद को संभाल लिया और अच्छा जीवन जी रही हैं।

इस मुश्किल सफर में सानिया मिर्जा को अपने दोस्तों और फैन्स का भरपूर सहयोग और प्यार मिला। सानिया को इससे कठिन समय से बाहर आने में ज्यादा मुश्किल नहीं हुई होगी। वह अपने बेटे के साथ दुबई में रहती हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव भी दिखाई देती हैं।

sania mirza

हाल ही में सानिया के साथ एक मजेदार घटनाक्रम हुआ है। किसी दोस्त को उन्होंने अपने घर ब्रंच (ब्रेकफास्ट+लंच) के लिए बुलाया था। इसके बाद इस दोस्त ने वहां डिनर तक रुकने का मन बना लिया। बाद में सोशल मीडिया पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी।

दरअसल सानिया मिर्ज़ा के घर जाने की बात ऑस्ट्रेलिया की टेनिस स्टार अरीना रोडियोनोवा ने कही। उन्होंने लिखा कि मैं एक ऐसी इंसान हूँ, जो आपके घर ब्रंच के लिए आती हूँ लेकिन डिनर के बाद ही जाती हूँ। इस वजह से मुझे आमंत्रित करने की सलाह मैं आपको नहीं दूंगी। सानिया मिर्ज़ा से यह गलती हो गई।

रोडियोनोवा ने सानिया मिर्ज़ा की फोटो के साथ यह कैप्शन अपने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद सानिया भी खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने भी उसी स्टोरी को अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। इससे दोनों के बीच गहरी दोस्ती का संकेत मिलता है।

रिटायरमेंट के बाद सानिया मिर्ज़ा काफी सोशल हुई हैं। उनके पोस्ट अपने दोस्तों के साथ आते रहते हैं। उनकी बहन अनम मिर्ज़ा भी जब दुबई जाती हैं, तो सानिया के साथ जमकर मस्ती करती हैं। सानिया मिर्ज़ा की टेनिस एकेडमी भी दुबई में चलती हैं। वह दुबई स्पोर्ट्स की एम्बेसडर भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+