Sania Mirza: रोजा में भी नहीं रुकीं सानिया मिर्जा, इस काम से किया सबको हैरान, देखते ही फैंस के छूटे पसीने
Sania Mirza Latest News: रमजान का महीना इस्लाम धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस पूरे महीने भर मुस्लिम समुदाय संयम, इबादत और सेल्फ प्योरिफिकेशन की दिशा में कदम बढ़ाता है। इस दौरान रोजा रखा जाता है, जिसका उद्देश्य अल्लाह की विशेष कृपा प्राप्त करना और अपने भीतर की इच्छाओं पर काबू पाना होता है।
इस बीच भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने रमजान के महीने में रोजा रखते हुए एक हैरान करने वाली पोस्ट शेयर की। उनकी यह पोस्ट न केवल उनके डिसिप्लिन की मिसाल पेश करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि वह अपनी फिटनेस को लेकर कितनी डेडिकेटेड हैं।

रोजा के दौरान जिम में की मेहनत
सानिया मिर्जा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह इफ्तार के बाद जिम में कड़ी मेहनत करती नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह डेडलिफ्ट करती हुई दिख रही हैं और करीब 50 किलो का वजन उठा रही हैं।
यह पोस्ट उनके फैंस के लिए हैरान करने वाली थी, क्योंकि रमजान के महीने में लोग अधिकतर शारीरिक रूप से थके होते हैं, लेकिन सानिया ने अपनी अनुशासन और फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दिखाया। इफ्तार के बाद जब शरीर को आराम की आवश्यकता होती है, ऐसे में जिम में इस तरह की मेहनत करना, वास्तव में सानिया की फिटनेस को लेकर उनके डेडिकेशन को दिखाता है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर सानिया के फैंस हैरान रह गए। उन्होंने उनकी मेहनत और अनुशासन की तारीफ की। लोग यह देखकर हैरान हैं कि रमजान जैसे पाक महीने में भी सानिया ने अपनी फिटनेस को प्राथमिकता दी और इसे इस महीने के दिनचर्या का हिस्सा बनाया।

कुछ फैंस ने यह भी कहा कि यह सानिया का उदाहरण अन्य लोगों के लिए प्रेरणा है, जो रमजान के दौरान शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस करते हैं और अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखते। सानिया ने अपनी पोस्ट से यह साबित कर दिया कि फिटनेस और अनुशासन कभी भी किसी स्थिति पर निर्भर नहीं होते, बल्कि यह व्यक्ति की आंतरिक शक्ति और मानसिक दृढ़ता पर निर्भर करते हैं।
युवाओं के लिए प्रेरणा हैं सानिया मिर्जा
युवा टेनिस खिलाड़ियों के लिए सानिया मिर्जा का करियर एक प्रेरणा है। जो यह दिखाता है कि किसी भी पेशेवर खिलाड़ी का जीवन केवल खेल तक ही सीमित नहीं रहता। सानिया की सफलता का राज उनकी कड़ी मेहनत है। टेनिस कोर्ट में उनकी कड़ी मेहनत और बेजोड़ प्रदर्शन ने उन्हें दुनिया भर में एक सम्मानित स्थान दिलाया, लेकिन अब वह एक सफल बिजनेसवुमन और पब्लिक फिगर के रूप में भी उभरी हैं।












Click it and Unblock the Notifications