आखिर क्यों लेना चाहते हैं लोग तलाक? Sania Mirza ने दी जिंदगी की सबसे बड़ी सीख!
Sania Mirza Latest Instagram Picture: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने तलाक के बाद अपनी जिंदगी को एक नई दिशा दी। अपने जीवन में इस बड़े बदलाव के बाद उन्होंने खुद को बिजी रखने के लिए कई तरह के कामों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। सानिया ने खेल, फैशन, और मीडिया में अपनी उपस्थिति को बढ़ाने का काम किया। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
सानिया मिर्जा ने शेयर किया वीडियो
सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें एक वीडियो शामिल हैं जिसमें एक शख्स कहता हुआ नजर आता है जो शादीशुदा लोग हैं वो तलाक लेना चाहते हैं। जबकि जो अविवाहित हैं वो शादी करना चाहते हैं, जिनको कोई नहीं जानता वो फेम पाना चाहते हैं जिसको पॉपुलरैटी मिल चुकी है वो प्राइवेसी चाहते हैं। सानिया मिर्जा द्वारा शेयर किया गया वीडियो जिंदगी के लिए सीख भी है।

तलाक के बाद खुद को संभाला
कुछ समय पहले सानिया मिर्जा ने अपनी किताब "प्लेइंग इट मेरी वे" भी लॉन्च की, जिसमें उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया। इस कठिन दौर में सानिया ने खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने के लिए ध्यान और आत्म-देखभाल को प्राथमिकता दी। तलाक के बाद भी सानिया ने साबित किया कि वह किसी भी परिस्थिति में अपनी ताकत और समर्पण से आगे बढ़ सकती हैं।
शोएब मलिक के साथ टूटा 14 साल पुराना रिश्ता
दिसंबर 2009 में सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक के साथ अपनी सगाई का एलान किया था। इसके बाद साल 2010 में इन दोनों ने अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बांधा। करीब 14 साल साथ रहने के बाद सानिया और शोएब ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया। बता दें कि सानिया मिर्जा को 2015 में भारत सरकार द्वारा 'पद्मभूषण' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सानिया ने टेनिस में भारत के लिए कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications