क्या Sania Mirza अब भी शोएब मलिक को नहीं भूली? फिर छलका दर्द, कहा- मैं अब भी तुम्हें...

Sania Mirza Instagram Story Viral: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने के बाद अब वह युवा खिलाड़ियों को टेनिस में लाने की तैयारी कर रही हैं। सानिया मिर्जा अपनी टेनिस अकादमी में खिलाड़ियों को बेहतर बनाने का काम कर रही हैं। इस दौरान वह अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चाओं में बनी रहती हैं।

सानिया मिर्जा ने शेयर की स्टोरी

सानिया मिर्जा ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि सिर्फ़ इसलिए कि तुमने मुझे एक दोस्त के तौर पर खो दिया, इसका मतलब यह नहीं है कि तुमने मुझे एक दुश्मन के तौर पर पा लिया है। मैं उससे कहीं बड़ी हूं। मैं अब भी तुम्हें खाना खाते हुए देखना चाहती हूं, बस मेरी मेज़ पर नहीं...।

Sania Mirza 1

फैंस ने शोएब मलिक से जोड़ दिए तार

सानिया मिर्जा के इस पोस्ट के बाद फैंस ने इस स्टोरी को शोएब मलिक से जोड़ना शुरू कर दिया। कुछ फैंस के मुताबिक सानिया मिर्जा अब भी शोएब मलिक को नहीं भूली हैं। इस वजह से ही वह इस तरह की स्टोरी अपलोड कर रही हैं। सानिया मिर्ज़ा की बहन अनम मिर्जा भी अक्सर सानिया को लेकर अपडेट देती रहती हैं। शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा को परिवार के साथ-साथ फैंस का भी भरपूर साथ मिला था।

सानिया मिर्ज़ा ने लिया तलाक

जनवरी 2024 यानी साल की शुरुआत में ही सानिया मिर्जा के साथ 2010 में निकाह करने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने उन्हें तलाक देकर तीसरी शादी कर ली थी। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद को अपना जीवन साथी बनाया। जबकि सानिया मिर्जा बतौर सिंगल मदर अपनी लाइफ को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं।

सानिया मिर्ज़ा का रहा है शानदार करियर

सानिया मिर्ज़ा का टेनिस करियर शानदार रहा है। उन्होंने कुल छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की। सानिया मिर्जा के ग्रैंड स्लैम सफर में 2009, 2012, 2014 और 2016 में जीत भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+