Sania Mirza के दिल के बेहद करीब है यह शख्स, बर्थडे पर सरेआम लुटाया प्यार, कहा- जल्द मिलेंगे

Sania Mirza Instagram Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस-सिंगर परिणीति चोपड़ा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर उन्हें हर तरफ से शुभकामनाएं दी जा रही है। इस बीच भारतीय दिग्गज टेनिस प्लेयर और परिणीति चोपड़ा की दोस्त सानिया मिर्जा ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। सानिया मिर्जा ने एक तस्वीर शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा के इस दिन को स्पेशल बनाया।

सानिया मिर्जा के साथ तस्वीर वायरल

अपनी बेस्ट फ्रेंड सानिया मिर्जा के साथ हाल ही में परिणीति चोपड़ा दुबई में नजर आईं थी। सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते ही फैंस के बीच वायरल हो जाता है। सानिया मिर्जा ने परिणीति चोपड़ा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसे फैंस ने खासा पसंद किया था।

Sania Mirza 1

शादी में हुई थी मुलाकात

परणिती चोपड़ा जब सानिया टेनिस मैच खेला करती थीं तो उनको सपोर्ट करने का काम करती थीं। सानिया भी परणिती की फिल्में और करियर को प्रोत्साहित करती हैं। उनकी दोस्ती लंबे समय से है। दोनों एक-दूसरे के काफी क्लोज माने जाते हैं। दुबई में एक शादी फंक्शन के दौरान हाल ही में दोनों की मुलाकात हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि इस शादी में इन दोनों के साथ राघव चड्ढा भी मौजूद थे।

सानिया ने कहा- जल्द मिलेंगे

सानिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर परणिती चोपड़ा की तस्वीर शेयर करते हुए जल्द मिलेंगे लिखा। सानिया मिर्जा का दुबई में एक खूबसूरत घर है, जो शानदार डिजाइन के लिए जाना जाता है। वह अक्सर अपने परिवार के साथ वहां समय बिताती हैं। बता दें कि सानिया ने अपने टेनिस करियर की शुरुआत 2003 में की और जल्दी ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। सानिया मिर्जा का विवाह 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से हुआ। लेकिन साल 2024 जनवरी को दोनों अलग हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+