'दिल टूटा, पर हिम्मत नहीं हारी', Sania Mirza ने फिर बयां किया हाल-ए-दिल, कह डाली ये बड़ी बात
Sania Mirza Instagram story: भारतीय पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने खेल से ना सिर्फ भारत का नाम रोशन किया बल्कि महिला खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत भी बनी हैं। सोशल मीडिया पर सानिया मिर्जा अक्सर फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने महिलाओं को लेकर एक स्टोरी पोस्ट की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।
'दिल टूटा, पर हिम्मत नहीं हारी' (Sania Mirza Instagram story)
सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में महिलाओं को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। सानिया ने लिखा कि उन सभी महिलाओं के लिए जो अपनी कहानियों को फिर से लिख रही हैं। अपने अतीत को ठीक कर रही हैं और खुद का सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। इस बात का आनंद लेना न भूलें कि आप अभी किस तरह की जिंदगी जी रही हैं।

बेटे के साथ समय बिताना पसंद करती हैं सानिया
सानिया मिर्जा ने अपनी टेनिस करियर को अलविदा कह दिया है। इस फैसले के बाद उन्होंने अपने जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत की। टेनिस कोर्ट से बाहर आने के बाद सानिया ने अपनी लाइफ को अलग-अलग दिशा में दिशा देने की कोशिश की। वह अब एक मां के रूप में अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। उन्होंने खुद को अधिकतर अपने बेटे इजहान के साथ समय देने के लिए समर्पित किया है।
महिलाओं के अधिकार के लिए आवाज उठाती हैं सानिया
संन्यास के बाद भी सानिया मिर्जा का खेल के प्रति प्यार और समर्पण बरकरार है। उन्होंने पेशेवर टेनिस से रिटायरमेंट लेने के बाद अब वह महिला खेलों को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। इसके अलावा सानिया ने अपनी लाइफस्टाइल और फैशन की तरफ भी ध्यान देने का काम किया है। सानिया महिला सशक्तिकरण और समानता के मुद्दों पर अक्सर बोलती हैं। वह भारतीय समाज में महिलाओं को अधिक मौके देने और उनकी ताकत को पहचानने की वकालत करती हैं।













Click it and Unblock the Notifications