'तुम अपनी मुस्कान के पीछे सब कुछ छिपाकर बैठी हो', फैंस को भाया Sania Mirza का स्टाइलिश अंदाज
Sania Mirza Instagram Photo: पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक जैसी प्लेटफॉर्म्स पर नियमित रूप से पोस्ट करती हैं। उनकी पोस्ट्स पर लगातार फैंस कमेंट्स करते रहते हैं। सानिया मिर्जा ने हाल ही में अपनी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। जिस पर लिखा कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।
सानिया मिर्जा ने शेयर की तस्वीर
सानिया मिर्जा ने स्माइल करते हुए प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था कि ओह, एक मुस्कान क्या छिपा सकती है। सानिया मिर्जा की तस्वीर पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि तुम अपनी मुस्कान के पीछे सब कुछ छिपाकर बैठी हो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप अपने दुखों को चेहरे पर नहीं आने देती हैं।

साल 2003 में शुरू किया था करियर
सानिया मिर्जा ने साल 2003 के दौरान टेनिस में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की थी। वे 2005 में भारतीय महिला टेनिस में सबसे ऊपर पहुंच गईं और टेनिस की वैश्विक सर्किट पर अपनी पहचान बनाना शुरू कर दिया। 2005 में ही उन्होंने अपनी पहली WTA (Women's Tennis Association) डबल्स टाइटल जीतने के साथ अपने करियर की शुरुआत को मजबूती दी।
बेटे के साथ रहना सानिया को पसंद
सानिया मिर्जा की निजी ज़िंदगी भी मीडिया की सुर्खियों में रही। उन्होंने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक से शादी की। लेकिन साल 2024 में यानी 14 साल के बाद इस कपल ने तलाक लेने का फैसला किया। सानिया मिर्जा एक बेटे की मां भी हैं, जिसका नाम इजान मलिक है। तलाक के बाद सानिया अपना अधिकतर समय बेटे के साथ ही बिताना पसंद करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications