सानिया मिर्ज़ा ने वाकई छोड़ दी भारत की नागरिकता? किस देश का है पासपोर्ट, कितने साल दुबई में रहेंगी
Sania Mirza Citizenship: भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) भले ही टेनिस कोर्ट से रिटायर हो चुकी हों, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ और नागरिकता को लेकर आज भी सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म रहता है। अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि क्या शोएब मलिक से शादी और दुबई में बसने के बाद सानिया अभी भी 'भारतीय' हैं?
हालांकि शोएब मलिक के साथ सानिया मिर्ज़ा का तलाक हुए दो साल हो गए हैं लेकिन सवाल तो उठते रहेंगे कि क्या यह टेनिस स्टार अब भी भारत का पासपोर्ट ही इस्तेमाल करती हैं। इसकी अहम जानकारी आपको यहां मिलने वाली है।

क्या सानिया अब भी भारतीय नागरिक हैं?
इसका सीधा और साफ जवाब है, हाँ। सानिया मिर्ज़ा आज भी एक भारतीय नागरिक हैं। उनके पास भारतीय पासपोर्ट है और उन्होंने कभी भी किसी दूसरे देश (पाकिस्तान या यूएई) की नागरिकता के लिए आवेदन नहीं किया। सानिया ने कई इंटरव्यू में साफ कहा है, "मैं भारतीय हूँ और अपनी आखिरी सांस तक भारतीय ही रहूँगी।"
दुबई का 'गोल्डन वीजा' और नागरिकता का भ्रम
सानिया मिर्ज़ा पिछले कई सालों से दुबई में रह रही हैं। उनके पास यूएई (UAE) का 'गोल्डन वीजा' है, जो 10 साल का रेजिडेंसी परमिट है। बहुत से लोग इसे नागरिकता समझ लेते हैं, जबकि यह केवल वहां रहने और बिजनेस करने की अनुमति देता है। सानिया खुद दुबई को अपना 'दूसरा घर' मानती हैं, लेकिन उनका दिल और नागरिकता हमेशा से हिंदुस्तान के पास रही है। दुबई में सानिया मिर्ज़ा की एकेडमी भी चलती है और वह दुबई स्पोर्ट्स के एम्बेसडर भी हैं।
क्यों नहीं ली Sania Mirza ने पाकिस्तान की नागरिकता?
2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी के बाद भी सानिया ने अपनी पहचान नहीं बदली। भारतीय कानून 'दोहरी नागरिकता' (Dual Citizenship) की अनुमति नहीं देता। अगर सानिया पाकिस्तान की नागरिकता लेतीं, तो उन्हें अपना भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करना पड़ता, जो उन्होंने कभी नहीं किया। उन्होंने हमेशा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तिरंगे का मान बढ़ाया है। वह शोएब से शादी के बाद भी भारत के लिए ही खेलती रही हैं।
कब हुआ था Sania Mirza का तलाक
सानिया और शोएब का तलाक दो साल पहले हो गया था। शोएब मलिक के साथ एक दशक से भी ज्यादा समय तक शादी रहने के बाद सानिया का रिश्ता टूट गया था। सानिया तो अब भी सिंगल हैं लेकिन शोएब ने कुछ समय में ही सना जावेद से शादी कर ली।
शोएब और सना जावेद ने हाल ही में अपनी दूसरी सालगिरह मनाई है, दोनों के केक काटने की तस्वीरें भी काफी ज्यादा वायरल हुई थीं। इससे पहले इन दोनों के बीच तलाक होने की खबरें भी सामने आ रही थीं लेकिन अब सब ठीक लग रहा है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications