'मोहम्मद शमी से कर लो शादी,' Sania Mirza की खूबसूरत फोटो देख किसने दी ऐसी सलाह?

Sania Mirza: सानिया मिर्ज़ा इस समय अपने काम में व्यस्त हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान वह सोनी स्पोर्ट्स के साथ काम कर रही हैं। शोएब मलिक के साथ पिछले साल तलाक के बाद सानिया मिर्ज़ा ने काफी कुछ झेला और तनाव से बाहर निकलने में सफलता हासिल की।

सानिया मिर्ज़ा को फैन्स का समर्थन हर समय मिलता है। उनको सोशल मीडिया पर एक्टिव देखकर फैन्स की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहता है। शोएब मलिक ने तो एक बार फिर से शादी कर ली है लेकिन सानिया ने ऐसा नहीं किया। वह दुबई में अपने बेटे के साथ रहती हैं।

sania mirza

कुछ ही पहले शमी और सानिया की एआई जनरेट फोटो भी वायरल हुई थीं। शमी और सानिया के फैन्स ने दोनों की शादी होने की खबरें फैला दी थीं। हालांकि फैक्ट चेक से सब साफ़ हो गया था कि इस तरह की फर्जी खबरें और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही हैं।

Sania Mirza क्या कर रही हैं

ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान सोनी स्पोर्ट्स के साथ काम कर रहीं सानिया ने एक खूबसूरत तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। इस फोटो को लेकर फैन्स की तरफ से काफी प्रतिक्रियाएं आई हैं। फैन्स ने इसे लेकर सानिया को कुछ सलाह भी दी हैं।

Sania Mirza को मिली सलाह

कई लोगों ने फोटो को काफी अच्छा बताया और कहा कि शोएब मलिक काफी दुर्भाग्यशाली रहे हैं जो उन्होंने सानिया जैसी खूबसूरत पत्नी को धोखा दिया। एक यूजर ने कहा कि आपको मोहम्मद शमी से शादी कर लेनी चाहिए। कुछ लोगों ने सानिया को मिस वर्ल्ड बताया।

दुबई में बेटे के साथ रहती हैं सानिया

सानिया मिर्ज़ा अपने बेटे और दोस्तों के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर दिखाई देती हैं। दुबई में सानिया मिर्ज़ा की टेनिस एकेडमी भी चलती है। ऐसे में वह अपने जीवन में काफी व्यस्त हैं और शादी करने को लेकर सानिया या उनका परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+