'टूटे दिल की पीड़ सही ना जाए,' सानिया मिर्ज़ा ने किसे किया याद? पहली बार सामने आया हैरान करने वाला रूप
Sania Mirza: सानिया मिर्ज़ा इन दिनों भारत आई हुई हैं और वह अक्सर दुबई से आना-जाना करती रहती हैं। अपने परिवार से मिलने के लिए वह हैदराबाद आती रहती हैं। इन्स्टाग्राम पर सानिया मिर्ज़ा ने एक जबरदस्त रील शेयर की है, जिसका कैप्शन भी मजेदार है। अक्सर वह इस तरह की पोस्ट नहीं करती हैं लेकिन इस बार मस्ती के मूड में दिखाई दी हैं।
सानिया अपनी सहेलियों के साथ डांस स्टेप कर रही हैं और इसका गाना भी मजेदार है। सानिया ने लिखा कि अजीब चीजें करना ही अब कूल माना जाता है। सानिया ने इस रील में 'कहीं आग लगे लग जावे, कहीं नाग डसे डस जावे, इस टूटे दिल की पीड़ा सही ना जाए।' गाना लगाया है।

यह गाना दिल टूटने की तकलीफ को दर्शाता है, लेकिन रील में इसे हास्य और स्टाइलिश डांस से बेहद आकर्षक अंदाज़ में पेश किया गया है। सानिया अपनी फ्रेंड्स के साथ सिंक्रोनाइज़्ड डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं, और यह रील सिर्फ एक डांस वीडियो नहीं बल्कि एक मजबूत दोस्ती और पॉज़िटिव एनर्जी का प्रतीक है।
Sania Mirza का मैसेज
सानिया के वीडियो का कैप्शन एक साधारण लाइन नहीं बल्कि एक मैसेज है आज की पीढ़ी के लिए, जो बताता है कि अब सच्ची परवाह करना, दूसरों के लिए खड़ा होना, और इमोशन को अपनाना भी ट्रेंडी है। वह इस रील में बेहद खुश हैं और हैदराबाद में इन फ्रेंड्स के साथ बचपन से अब तक काफी समय बिताया है।
सानिया मिर्ज़ा के इन्स्टाग्राम पर पोस्ट और स्टोरीज से एक चीज सामने आई है कि शायद वह किसी ब्रांड प्रमोशन या अन्य किसी तरह के इवेंट के लिए भारत आई हैं, इस दौरान अपने फ्रेंड्स और परिवार से हैदराबाद में मुलाक़ात भी हो गई। उनके डांस वाली वीडियो को काफी लोगों ने देखा और सराहना भी की है, लोगों का यही कहना है कि वह खुश होती है, तभी अच्छी लगती हैं।












Click it and Unblock the Notifications